छतरपुरबमीठा

थाना बमीठा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ 10 किग्रा गांजा, ई स्कूटी सहित तस्कर को किया गिरफ्तार

गांजा तस्कर देवकरण पटेल उर्फ कुशमरिया जिला पन्ना में एनडीपीएस के अपराध में पूर्व से लिप्त

@छतरपुर- आशुतोष द्विवेदी। मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार एवं नशा मुक्ति अभियान के तहत छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ संग्रह, विक्रय एवं परिवहन करने वालों तथा सार्वजनिक स्थानों में नशाखोरी कर रहे नशाखोरों के विरुद्ध निरंतर सख्त से सख्त कार्यवाही की जा रही है। छतरपुर पुलिस द्वारा विगत महीनों में एनडीपीएस में 80 प्रकरण एवं आबकारी में 2200 से अधिक प्रकरण दर्ज किये गए हैं। 52 कुंतल से अधिक अफीम के पौधे, 1100 किग्रा से अधिक गांजा, स्मैक, 5 सैकड़ा से अधिक शीशी नशीली सिरप, 1200 से नशीली टैबलेट, 200 से अधिक इंजेक्शन, 20000 लीटर से अधिक अवैध शराब जप्त की गई है।

थाना बमीठा पुलिस को विगत रात्रि रोड पेट्रोलिंग के दौरान ग्राम मझगुंवा में अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी के संबंधी सूचना प्राप्त हुई। पुलिस द्वारा मझगुंवा गौशाला के पास  पहुंचकर ई स्कूटी से जा रहे संदेही को रोका गया। तलाशी लेने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा प्राप्त हुआ। अवैध मादक पदार्थ 10 किलोग्राम गांजा, प्रयुक्त ई स्कूटी कुल संपत्ति कीमत करीब ₹2,00,000 बरामद कर तस्कर देवकरण पटेल उर्फ कुशमरिया पिता अच्छे लाल पटेल निवासी ग्राम टपरिया थाना बमीठा जिला छतरपुर के विरुद्ध थाना बमीठा में एनडीपीएस अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। तस्कर थाना शाहनगर जिला पन्ना में एनडीपीएस के अपराध में पूर्व से लिप्त है। विधिवत कार्यवाही की गई, अभियुक्त को न्यायालय पेश किया जा रहा है, विवेचना कार्यवाही जारी है।

उक्त कार्रवाई में एसडीओपी खजुराहो मनमोहन सिंह बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बमीठा निरीक्षक आशुतोष श्रोत्रिय, उनि संतोष सिंह, प्रधान आरक्षक सूर्य प्रकाश बाजपेई, रामकृपाल शर्मा आरक्षक दीपांशु सचान, उदयवीर सिंह, निकेश यादव, अरविंद राय, भानु पटेल एवं पुलिस टीम की भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button