छतरपुर

पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु इनाम किया उद्घोषित

@छतरपुर- आशुतोष द्विवेदी। पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा फरार वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु निरंतर इनाम की उद्घोषणा की जा रही है। फरार इनामी वांछित अपराधियों, स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया जा रहा है।

थाना कोतवाली के धोखाधड़ी, दस्तावेजों से छेड़खानी संबंधित प्रकरण में आरोपी हेमंत सिंह उर्फ विनोद पिता रणधीर सिंह बुंदेला उर्फ शिवकुमार निवासी सनसिटी कॉलोनी छतरपुर की गिरफ्तारी हेतु ₹4000

थाना बमीठा के अवैध शराब आबकारी अधिनियम के प्रकरण के आरोपी अखिलेश यादव पिता सुम्मी यादव निवासी सूरजपुरा थाना बमीठा की गिरफ्तारी हेतु ₹5000

थाना लवकुश नगर के जबरन वसूली, मारपीट के प्रकरण के आरोपी अगम अवस्थी पिता ब्रजराज अवस्थी निवासी ग्राम मुंडेरी थाना लवकुशनगर की गिरफ्तारी हेतु ₹5000
के इनाम की उद्घोषणा की गई है।

अभी हाल में
थाना चंदला अंतर्गत हत्या के प्रकरण के ₹6000 के इनामी आरोपी रामकरण अहिरवार की गिरफ्तारी

थाना बिजावर अंतर्गत हत्या के प्रयास प्रकरण में ₹4000 के इनामी आरोपी प्रिंस अहिरवार एवं अनिल अहिरवार की गिरफ्तारी

थाना लवकुश नगर अंतर्गत जबरन वसूली एवं मारपीट संबंधी प्रकरण के ₹5000 के इनामी में से आरोपी प्रिंस तिवारी की गिरफ्तारी

थाना भगवा अंतर्गत मारपीट, बलवा, एससी-एसटी प्रकरण के ₹4000 के इनामी आरोपी युवी राजा राजुल राजा सहित 4 आरोपियों की गिरफ्तारी को गिरफ्तार किया गया है।

Related Articles

Back to top button