टीकमगढ़

जतारा वन परिक्षेत्र में आधीरात वन विभाग की कार्रवाई: अवैध रेत उत्खनन में लगी जेसीबी जब्त

@टीकमगढ़- महेंद्र द्विवेदी। जतारा वन परिक्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी मशीन जब्त की। 12 फरवरी 2026 की रात मुखबिर की सूचना पर रेंजर शिशुपाल अहिरवार के नेतृत्व में टीम ने बीट कछोरा के संरक्षित कक्ष क्रमांक पी-279 व पी-542 से बहने वाली उर नदी किनारे छापा मारा। वन अमले को देखकर आरोपी जेसीबी बंद कर मौके से फरार हो गए। मौके से पीले रंग की जेसीबी जब्त कर जतारा लाई गई। मामले में खड़ी उर्फ सरजू राजपूत, सुरेंद्र जोशी, शीपू जोशी, निप्पू राजपूत, भूपेंद्र राजपूत, शिवम यादव निवासी कछोरा तथा जेसीबी मालिक बबलू सेंगर निवासी पलेरा के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। जब्त वाहन की राजसात कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।

Related Articles

Back to top button