ग्वालियर

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का डबरा में नवग्रह शक्तिपीठ प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हुए शामिल

@ ग्वालियर। नवग्रह शक्तिपीठ की स्थापना से अंचल में सुख समृद्धि आएगी। नवग्रह की स्थापना पुण्य का कार्य है, जिसे पूर्व गृह मंत्री श्री नरोत्तम मिश्र ने किया है। यह बात प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने डबरा में नवग्रह शक्तिपीठ के दर्शन करने के बाद आमजनों से कही। डबरा में नवग्रह शक्तिपीठ की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है। बुधवार को इस अवसर पर बागेश्वर धाम के महाराज श्री धीरेंद्र शास्त्री द्वारा रामकथा कही जा रही थी। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ग्वालियर के डबरा स्थित नवग्रह शक्तिपीठ पहुंचे और प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने नवग्रह मंदिर का भ्रमण कर दर्शन प्राप्त किए और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की। इसके पश्चात उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से भेंट कर अभिनदन किया और कथा का श्रवण किया। कार्यक्रम स्थल पर पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने उनका आत्मीय स्वागत किया गया। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल, अभिनेता श्री आशुतोष राणा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button