दमोह

पुलिस ने साइकिल चोर को गिरफ्तार कर चोरी की 7 साइकिल बरामद की

@दमोह- शिवलाल चढ़ार। शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की गई विभिन्न कंपनियों की 7 साइकिलें, जिनकी कीमत 70 हजार रुपये बताई जा रही है, बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को 17 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खजरी मोहल्ला में आशीष पटैल के घर चोरी की साइकिलें रखी हुई हैं। पुलिस ने संतोषी माता मंदिर के पास स्थित आरोपी के घर पर छापा मारकर 7 साइकिलें जब्त की हैं।

गिरफ्तार आरोपी आशीष पटैल (24 वर्ष) के खिलाफ थाना कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि वह शहर के सार्वजनिक स्थानों से बच्चों की साइकिलें चोरी करता था।

Related Articles

Back to top button