कुर्मी समाज ने मनाई छत्रपति शिवाजी महाराज की 396 वी जन्म जयंती, सामाजिक सुधार का लिया संकल्प

@सागर- चौधरी शशि कुमार कुर्मी। जिले के गढ़ाकोटा स्थित मां हनुमंता प्रांगण में कुर्मी समाज द्वारा वीरता, शौर्य और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में समाज के स्वजाति बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और शिवाजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पण के साथ हुआ। वक्ताओं ने शिवाजी महाराज के जीवन, उनके संघर्ष, संगठन क्षमता और स्वराज स्थापना के संकल्प पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हरगोविंद पटेल, तहसील अध्यक्ष महेश कुर्मी, रहली जनपद पंचायत अध्यक्ष सुरेश कपास्या , जिला पंचायत सदस्य इंजीनियर ज्योति पटेल, जिला पंचायत सदस्य संतोष पटेल, बमनौदा सरपंच राम मनोहर पटेल, हित प्रसाद कपस्या , रमाकांत चौधरी , जानकी प्रसाद चौधरी , पूर्व सरपंच महादेव कुर्मी, महादेव पटेल जी, विशाल पटेल (गुंजोरा), उमरी सरपंच, कुमरई सरपंच जितेंद्र कुर्मी, युवा वाहिनी अध्यक्ष कौशल कपास्या एवं मुन्ना पटेल (फुलर),रोहित कुर्मी, रामबाबू कुर्मी, अशोक पटेल,रामजी सेवास,शालकराम गुड़ा,नीतेश पड़रिया,संजय सहजपुरी,प्रदीप चौधरी गुन्जौरा ,जितेंद्र रेगुवा, दिलीप चौधुरी-कुमई गोमल परैल सरपंच सेवास राममिलन पटेल सरपंच छिरारी,Adv-धनश्याम पटेल केंकरा, संदीप बबीलसाव कमलेश पटेल संचालन s.p. memoried सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
रहली जनपद पंचायत अध्यक्ष सुरेश कपास्या जी ने अपने संबोधन में कहा कि समाज में वर्तमान समय में कई प्रकार की कुरीतियां प्रचलित हैं, जिन्हें समाप्त करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि समाज तभी सशक्त होगा ।जब हम आपसी भेदभाव, फिजूलखर्ची और अन्य सामाजिक बुराइयों पर रोक लगाएंगे। उन्होंने समाजजनों से एकजुट होकर सामाजिक सुधार की दिशा में ठोस कदम उठाने का आग्रह किया।
जिला पंचायत सदस्य संतोष पटेल ने कहा। कि सामाजिक सुधार केवल भाषणों से संभव नहीं है। इसके लिए हम सभी को संकल्प लेकर कार्य करना होगा। शिक्षा, संगठन और जागरूकता के माध्यम से ही समाज को नई दिशा दी जा सकती है। उन्होंने युवाओं से समाज के उत्थान में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
कार्यक्रम का मंच संचालन बमनौदा सरपंच राम मनोहर पटेल द्वारा किया गया। अंत में उमरी सरपंच द्वारा आभार व्यक्त किया गया। सभी उपस्थित समाजजनों ने एक स्वर में समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने एवं सामाजिक एकता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

















