भोपाल

मूल्यों व सुचिता की राजनीति के प्रतीक थे पंडित शंभूनाथ शुक्ल: उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल

पंडित शंभूनाथ शुक्ल का व्यक्तित्व बहुआयामी था: न्यायाधिपति श्री विजय शुक्ला, पंडित शंभूनाथ शुक्ल स्मरण समारोह का हुआ भव्य आयोजन

@भोपाल। उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि मूल्यों व सुचिता की राजनीति के प्रतीक थे पंडित जी, वे आलोचना व राजनीति का विद्वेष नहीं पालते थे- उनमें योग्यता, प्रतिभा, आचरण और व्यवहार से मिलकर योग्य व्यक्तित्व का निर्माण था।

कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम में आयोजित पंडित शंभूनाथ शुक्ल स्मरण समारोह में उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि पंडित शुक्ल ने विंध्य को देश में दृढ़ता के साथ स्थापित करने का कार्य किया। उनके नेतृत्व से विंध्य क्षेत्र गौरवान्वित हुआ। उनके आदर्शों पर चलकर ही देश को विश्व गुरु बनाया जा सकता है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीति में सुचिता अतिआवश्यक है।आदर्श पुरुषों को याद कर ही सही रास्ते पर चलने का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन आने वाली पीढ़ी को अपने देश व अपने क्षेत्र के बारे में जानने का अवसर देते हैं। उन्होंने कहा कि देश में चारों स्तंभ अपनी भूमिका का निर्वहन कर देश की तस्वीर बदलने का कार्य कर रहे हैं।

इस अवसर पर न्यायाधिपति श्री विजय शुक्ला ने कहा कि पंडित शंभूनाथ शुक्ल का बहुआयामी व्यक्तित्व था, वे एकता के सूत्र में बांधने के पक्षधर थे। श्री शुक्ल ने कहा कि समाज में बदलाव लाने की जिम्मेदारी चौथे स्तंभ की है। उन्होंने देश के विकास में सभी से अपनी भूमिका का निर्वहन करने का आव्हान किया।

इस अवसर पर सांसद श्री जनार्दन मिश्र ने कहा कि पंडित शुक्ल ने नि:स्वार्थ भाव से इस क्षेत्र की सेवा की। वह गरीबों के उन्मूलन के लिए कार्य करने में सहभागी रहे। उन्होंने कुलगुरु के तौर पर अभिभावक के रूप में अपनी पहचान बनाई। पंडित शंभूनाथ शुक्ल भारतीय संविधान निर्माण सभा के सदस्य थे, उनके समर्पण व बलिदान को याद रखकर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लें।

कार्यक्रम में विधायक देवतालाब श्री गिरीश गौतम ने कहा कि देश की आजादी के लिए पंडित शुक्ल का योगदान अविश्वरणीय है। वह ऐसे व्यक्तित्व थे जो संघर्षों के दौरान निकले। उनके बताए रास्तों व आदर्शो पर चलने का संकल्प लेना आवश्यक है।

स्मरण समारोह में स्वागत उद्बोधन आयोजन समिति के अध्यक्ष समीर शुक्ला ने दिया। कार्यक्रम में डॉ.नीरजा एवं डॉ. विनोद श्रीवास्तव ने विषय प्रवेश कराया। इस अवसर पर पंडित चंद्रकांत शुक्ल की स्मृति में शहीदों के परिजनों, पत्रकारों, समाजसेवियों व अन्य विशिष्टजनों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों को स्मृति ग्रंथ भेंट किया गया।

इस अवसर पर विधायक मनगवां इंजी.नरेंद्र प्रजापति, कुलगुरु राजेंद्र कुमार कुडरिया, संभागीय प्रभारी विजय दुबे, जिला भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता, पूर्व विधायक श्यामलाल द्विवेदी, श्रीमती सुधा सिंह, राजमाता मैहर कवितेश्वरी सिंह, अमरकांत शुक्ला सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button