खरगोन
बड़ी खबर: 7 हजार की रिश्वत लेते दबोचे गए दरोगा की पेंट हो गई गीली!

@खरगोन। जिले में लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक अनोखा नजारा देखने को मिला। कसरावद थाने के ASI रवींद्र कुमार गुरु को ₹7,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। टीम को देखते ही दरोगा इतने घबरा गए कि उनकी पैंट गीली हो गई। यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।














