कलेक्टर नें प्रशासनिक कार्य सुविधा हेतु अधिकारियों के बीच किया कार्य विभाजन

@सीधी। कलेक्टर विकास मिश्रा द्वारा प्रशासनिक कार्यों में सुगमता एवं प्रभावशीलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पूर्व कार्य विभाजन आदेशों में संशोधन करते हुए जिले में पदस्थ अधिकारियों के बीच नवीन कार्य विभाजन किया गया है, जो आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा। जारी आदेशानुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री शैलेन्द्र सिंह सोलंकी को पंचायत एवं ग्रामीण विकास से संबंधित समस्त योजनाओं के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय सहित विभिन्न विभागों एवं योजनाओं के क्रियान्वयन एवं समन्वय का दायित्व सौंपा गया है।

अपर कलेक्टर श्री बी.पी. पाण्डेय को राजस्व न्यायालयीन प्रकरणों के निराकरण, कानून व्यवस्था बनाए रखने, निर्वाचन कार्यों के संचालन, वित्तीय स्वीकृतियों एवं विभिन्न प्रशासनिक विभागों की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही वे अपर जिला दण्डाधिकारी के रूप में भी दायित्व निभाएंगे।
जारी आदेश के तहत संयुक्त कलेक्टर राजेश शुक्ला को उपखण्ड मजिस्ट्रेट सिहावल, संयुक्त कलेक्टर विकास आनंद को उपखण्ड मजिस्ट्रेट चुरहट एवं रामपुर नैकिन, प्रभारी डिप्टी कलेक्टर राकेश शुक्ला को उपखण्ड मजिस्ट्रेट गोपद बनास, प्रभारी डिप्टी कलेक्टर आर.पी. त्रिपाठी को उपखण्ड मजिस्ट्रेट मझौली तथा प्रभारी डिप्टी कलेक्टर शैलेश द्विवेदी को उपखण्ड मजिस्ट्रेट कुसमी का दायित्व सौंपा गया है।
इसी क्रम में डिप्टी कलेक्टर प्रिया पाठक को राहत, जन शिकायत, सीएम हेल्पलाइन एवं न्यायिक शाखा का प्रभार दिया गया है, जबकि डिप्टी कलेक्टर प्रियल सिंह को राजस्व, भू-अभिलेख, आपूर्ति एवं संबंधित शाखाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं मिनाक्षी जायसवाल को नजूल, जनसुनवाई एवं अभिलेखागार सहित अन्य प्रशासनिक कार्यों का प्रभार दिया गया।
#Sidhi #JansamparkMP
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh

















