भविष्य से भेंट” कार्यक्रम का सलैया स्कूल में हुआ आयोजन,मुख्य अतिथि श्री विनोद कुमार श्रीवास्तव” जिला कोषालय अधिकारी ने बच्चों को नगद राशि भेंट कर किया सम्मानित

@छतरपुर- आशुतोष द्विवेदी। शासन के आदेशानुसार नौनिहाल बच्चों की “कल्पनाओं /सपनों को साकार करने के लिए विद्यालय में “भविष्य से भेंट” कार्यक्रम का आयोजन आज 04,04, 2026 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सलैया में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि श्री विनोद कुमार श्रीवास्तव” जिला कोषालय अधिकारी रहे। मुख्य अतिथि ने मां वीणा वादिनी के चरणों में दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, बच्चों ने कार्यक्रम के अनुरूप डॉक्टर, इंजीनियर, जज,बनकर शानदार प्रस्तुतियां दीं ।जिला कोषालय अधिकारी श्री विनोद कुमार श्रीवास्तव जी द्वारा बच्चों को नकद राशि एवं गिफ्ट के द्वारा पुरस्कृत किया गया।

श्री श्रीवास्तव द्वारा (कक्षा 11वी में टॉपर कु०दीपा अहिरवार एवं कक्षा 9वीं में टॉपर साहिल पाल को नकद राशि ₹500-500 देकर, पुरस्कृत /सम्मानित किया)। अपने उद्बोधन में जिला कोषालय अधिकारी ने कहा कि हमें अपने संस्कृति और संस्कारों का संरक्षण संवर्धन करना है, तभी हम अपने “सपनों” को साकार कर सकते हैं। कार्यक्रम में समस्त छात्रों एवं शैक्षणिक स्टाफ ने सहभागिता की।


















