छतरपुर
अखिल भारतीय शूटिंग प्रतियोगिताओं में प्रथम (गोल्ड) एवं द्वितीय(सिल्वर) स्थान प्राप्त करने वाली महिला आरक्षक रीना पटेल को पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रदाय किए गए मेडल एवं प्रमाण पत्र

@छतरपुर-आशुतोष द्विवेदी। 19वीं अखिल भारतीय शूटिंग (स्पोर्ट) प्रतियोगिता 2025-26 में तथा 26वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट शूटिंग प्रतियोगिता 2025-26 में मध्य प्रदेश पुलिस शूटिंग टीम की तरफ से छतरपुर पुलिस इकाई से महिला आरक्षक रीना पटेल द्वारा भागीदारी की गई थी।

महिला आरक्षक रीना पटेल द्वारा 19वीं अखिल भारतीय शूटिंग (स्पोर्ट) प्रतियोगिता में 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में प्रथम(गोल्ड) स्थान तथा 26वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट प्रतियोगिता में 100 गज स्टैंडिंग पोजिशन में द्वितीय (सिल्वर) स्थान पाया गया।

पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा अखिल भारतीय प्रतियोगिताओं में मध्य प्रदेश पुलिस शूटिंग टीम की ओर से भागीदारी करने वाली महिला आरक्षक को स्वीकृत किए गए प्रमाण पत्र एवं मैडल प्रदाय कर सम्मानित किया गया।

















