शिवराज पहुंचे मां शारदा के दरवार, माता से मांगी देश-प्रदेश की खुशहाली

मैहर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को पत्नी साधना सिंह के साथ मैहर पहुंचे। यहां उन्होंने मां शारदा की विधिवत पूजा अर्चना की। इसके बाद शिवराज ने शारदा प्रबंध समिति के पूर्व प्रधान पुजारी स्व. देवी प्रसाद जी के निज निवास पर जाकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। फिर भोपाल रवाना हो गए।
आपको बता दें की देवी प्रसाद जी का 15 नवंबर को निधन हो गया था। शिवराज शुक्रवार को निजी कार्यक्रम में मैहर आए थे। उनके साथ पत्नी साधना सिंह भी थीं। दोनों ने मैहर देवी शारदा के दर्शन और पूजन किया। वे इस दौरान मीडिया से रूबरू हुए और कहा कि उन्होंने मां शारदा से देश प्रदेश से खुशहाली की मन्नत मांगी। मैहर में माई की कृपा से ही मैहर लोक बनेगा उसका स्थल चयन चल रहा है।
प्रदेश में भाजपा की होगी सबसे बड़ी जीत: शिवराज सिंह
सीएम ने दावा किया कि चुनाव में बहन-बेटियों और किसानों का भरपूर समर्थन मिला। लाडली बहनों ने खुलकर भाजपा को वोट दिया एंटी इंकंबेंसी नहीं है, बल्कि सरकार पर विश्वास की वजह से मतदान का प्रतिशत बढ़ा है। तीन तारीख को जनादेश ईवीएम से बाहर आएगा और अब तक सबसे बड़ी जीत भाजपा को मिलेगी।

















