निर्माणाधीन नहर में खदानों द्वारा अत्यधिक पानी छोड़े जाने से देवरी मझगवां कलेहरा बम्हनगवां क्षेत्र के किसानों की फसलें चौपट भारी नुकसान

कटनी@शेरा मिश्रा। विजयराघवगढ़ झुकेही से देवरी मझगवां तक बनाई जा रही निर्माणाधीन नहर इन दिनों किसानों के लिए लाभ की बजाय भारी संकट बनती जा रही है। क्षेत्र की विभिन्न खदानों द्वारा नहर में अत्यधिक मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण ग्राम देवरी मझगवां कलहरा और बम्हनगवां के किसानों की खेती गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है। किसानों ने बताया कि अचानक छोड़े गए तेज पानी के प्रवाह से खेतों में खड़ी फसलें नष्ट हो गई हैं और पानी निकासी न होने से खेत दलदली हो गए जिससे आने वाली फसल बोना भी मुश्किल हो गया है।

किसानों ने आवेदन मे शिकायत दर्ज कराई जिसमे बताया गया कि नहर का अधूरा निर्माण बना मुसीबत किसानों का कहना है कि नहर का निर्माण अधूरा है किनारों का कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है और कई स्थानों पर नहर की पटरी कच्ची है। ऐसे में खदानों से छोड़े जा रहे भारी पानी का दबाव सीधे खेतों की ओर मुड़ रहा है। 17/11/2025 को छोड़े गए पानी के बाद कई खेतों में पूरी फसल बह गई वहीं कुछ किसानों की जमीन पर गाद जमने से खेती योग्य हिस्सा खराब हो गया। बिना सूचना पानी छोड़ने से हालात और बिगडे किसानों ने आरोप लगाया कि खदान संचालक बिना किसी पूर्व सूचना के एकदम से पानी छोड़ देते हैं। यदि किसानों को सूचना मिलती तो वे फसल या खेत की सुरक्षा के उपाय कर सकते थे। अचानक तेज बहाव के चलते कई किसानों की बोई गई चना गेहूं और सब्ज़ियों की फसल जमीन से उखड़कर बह गई।
किसानों को आर्थिक नुकसान तुरंत मुआवज़े की मांग आवेदन में उल्लेख है कि नहर में छोड़े गए तेज पानी और निर्माण कार्य की लापरवाही के कारण उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके का निरीक्षण कर जल्द से जल्द क्षतिपूर्ति दी जाए तथा नहर निर्माण एजेंसी और खदान संचालकों पर उपयुक्त कार्रवाई हो। किसानों का प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा आवेदन देवरी में किसानों ने सामूहिक रूप से कैमोर थाने पहुँचकर यह शिकायत दर्ज कराई और मांग की किनिर्माणाधीन नहर की गुणवत्ता और निकासी व्यवस्था तत्काल सुधारी जाए।खदानों द्वारा बिना सूचना पानी छोड़ने पर रोक लगे।
नुकसानग्रस्त किसानों को सर्वे कर मुआवज़ा प्रदान किया जाए।आवेदन ग्राम के प्रतिनिधियों महेश कुमार बर्मन (आबकारी), रामप्रसाद बर्मन, राधेश्याम बर्मन, संदीप पटेल सहित कई किसानों द्वारा संयुक्त रूप से सौंपा गया है। किसानों में आक्रोश प्रशासन से त्वरित कदम उठाने की मांग–
अचानक हुए इस जलभराव से क्षेत्र में भारी आक्रोश है। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो वे सामूहिक रूप से आंदोलन के लिए बाध्य होंगे देवरी मझगवां कलेहरा बम्हनगवां के किसानों की एकसुर मांग नहर बने लाभ का साधन नुकसान का कारण नहीं।
(शेरा मिश्रा पत्रकार विजयराघवगढ़ कटनी)

















