मध्यप्रदेश

अंततः लंबे इंतजार के बाद आज दोपहर 3:30 बजे होगा मंत्रिमंडल का गठन, 25 से 27 लोग हो सकते हैं मंत्रीमंडल में शामिल, 5- 7 नए चेहरों को मिलेगा मौका

भोपाल। रविवार शाम मुख्यमंत्री डॉ. यादव की केंद्रीय नेताओं से मुलाकात के बाद मध्यप्रदेश के मंत्रिमंडल के नामों पर अंतिम मुहर लग गई। आज दोपहर मंत्रियों की शपथ होने जा रही है। सीएम डॉ. यादव सोमवार सुबह 9 बजे के बाद राज्यपाल मंगु भाई पटेल से मिलेंगे और मंत्रियों के नामों की सूची सौंपेंगे। इसके बाद वे इंदौर निकल जाएंगे। इंदौर में हुकुमचंद मिल के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे भोपाल लौटेंगे और दोपहर 3:30 बजे शपथ ग्रहण में शामिल होंगे।

आपको यहां बता दें कि आज 25 दिसंबर को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिन है, भाजपा इसे सुशासन दिवस के रूप में मनाती आ रही है। इस मौके पर मंत्रिमंडल का विस्तार कर भाजपा सुशासन को और बढ़ावा देने का संदेश देना चाहती है।

बन सकते हैं 25 से 27 मंत्री
बताया जा रहा है कि 25 से 27 मंत्री शपथ ले सकते हैं। इसमें नए चेहरे के साथ ही कुछ पूर्व मंत्रियों को मौका देने की बात सामने आ रही है। हालांकि, मंत्रियों के नाम की आधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी है। बता दें, इससे पहले 13 दिसंबर को भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए डॉ. मोहन यादव को शपथ दिलाई गई थी। उनके साथ दो डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला को शपथ दिलाई थी।

राजभवन के आस पास बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था
भोपाल स्थित राजभवन में मंत्रिमंडल शपथ ग्रहण समारोह के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था भी बदली रहेगी। दोपहर 13ः30 बजे से कई इलाकों में यातायात प्रतिबंधित रहेगा। रोशनपुरा चौराहे से पुराना पुलिस कंट्रोल रूम तिराहा, पाॅलिटेक्निक चैराहा से राजभवन, बाणगंगा से राजभवन, एमएलए रेस्ट हाउस से राजभवन एवं मछलीघर तिराहा से गांधी पार्क तिराहा तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। प्रशासन ने आम जनता से अनुरोध किया है कि वैकल्पिक मार्ग का उपयोग कर यातायात व्यवस्था में सहयोग प्रदान करें। किसी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात दूरभाष नं. 0755-2677340, 2443850 पर संपर्क करें।

मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल के विस्तार में इन चेहरों को मिल सकता हैं मौका-
प्रदुमन सिंह तोमर
एदल सिंह कसाना
नारायण सिंह
राकेश शुक्ला / अमरीश गुड्डू
प्रदीप लारिया
राकेश सिंह
प्रह्लाद पटेल
कैलाश विजयवर्गीय
ब्रजेंद्र प्रताप सिंह
रीति पाठक/ संजय पाठक
उदय प्रताप सिंह
मनीषा सिंह
अर्चना चिटनीस
विक्की ध्रुव नारायण के भतीजे
विश्वास सारंग
रामेश्वरम शर्मा
कृष्ण गौर
नागर सिंह चौहान
निर्मला भूरिया
ललिता यादव/ अरविन्द पटेरिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button