छतरपुरमध्यप्रदेशमहाराजपुरसागर संभाग

छतरपुर पुलिस की नशा विरुद्ध अभियान के तहत बड़ी रेड कार्यवाही

65 किलो गांजा कीमती करीब 10 लाख रुपए जप्त कर एक महिला आरोपिया को किया गिरफ्तार

मध्यप्रदेश। पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन ने नशा मुक्ति अभियान के तहत सभी थाना प्रभारी को अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध सख्त कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में जिले के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत कार्यवाहियां निरंतर की जा रही है।

थाना महाराजपुर में दिनांक 10 जून को ग्राम कुसमा के एक ही परिवार के दो घरो में अवैध गांजा अधिक मात्रा में संग्रह होने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन ने ग्राम कुसमा में विधिवत रेड कार्यवाही के लिए एक विशेष टीम का गठन किया।

पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक छतरपुर विक्रम सिंह के मार्गदर्शन व एसडीओपी खजुराहो सलिल शर्मा के नेतृत्व में गठित थाना महाराजपुर पुलिस टीम द्वारा ग्राम कुसमा जाकर दबिश दी गई। प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में पुलिस टीम ने विधिवत कार्यवाही कर श्वेता दीक्षित के घर में भारी मात्रा में अवैध गांजे की दो बोरियां जिसमें खाकी रंग के टेपिंग से बंद एक-एक किलो के 40 पैकेट को जप्त किया।

एवं आरोपिया रजनी दीक्षित घर में अन्य जगह रखे गांजे की दो बोरियों को छिपाते हुए देखी गई, पुलिस टीम द्वारा शीघ्र ही आरोपिया रजनी दीक्षित के कब्जे से दो बोरी अवैध गांजे जिसमें 25 पैकेट टैपिंग से बंद हालत में थे पाए गए, जप्त किया गया। एक ही परिवार के दोनों घरों से कुल जप्त गांजा चार बोरी में 65 टैपिंग से बंद पैकेट प्रति पैकेट एक-एक किलोग्राम कुल मात्रा 65 किलोग्राम जिसकी कीमत करीब 10 लाख रुपए आकी गई। उक्त घटना की मुख्य आरोपिया रजनी दीक्षित को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।

ग्राम कुसमा के राजा भैया दीक्षित( वर्तमान आरोपिया के परिवार का मुखिया) के घर पर वर्ष 2018 में छापामार कार्यवाही कर करीब 35 किलोग्राम गांजा एवं तीन चार पहिया वाहन जप्त किया गया था। एवं राजा भैया व उसके पुत्र राममिलन दीक्षित के विरुद्ध कार्यवाही की गई थी। वर्ष 2020 में रामनरेश दीक्षित पिता राजा भैया के विरुद्ध थाना सोहागपुर जिला शहडोल में अवैध गांजा का मुकदमा पंजीबद्ध हुआ था। एवं इसके बाद उसी परिवार की श्वेता दीक्षित एवं रजनी दीक्षित के कब्जे से 65 किलोग्राम गांजा जप्त किया गया है। उक्त प्रकरण की दूसरी मुख्य आरोपी श्वेता दीक्षित एवं अन्य संबंधित आरोपियों की तलाश व विवेचना कार्यवाही जारी है।

एसडीओपी खजुराहो सलिल शर्मा के नेतृत्व में रेड कार्यवाही में निरी.सुरभि शर्मा थाना प्रभारी थाना महाराजपुर,उनि.अजय शाक्य, सउनि. बी.एस ठाकुर,प्रआर. बाबूराम,प्रआर. किफायत उल्ला बेग,आर. जयकुमार, आर. रीतेश ओझा,आर. सत्येन्द्र सिंह, आर. विवेक पाठक,आर. हरदेव, आऱ. रावेन्द्र, आर. अभिषेक,आर. ओमप्रकाश, म.आर. मेनका, म.आर. गीता, प्रआर.चालक अजीम की महत्वपूर्ण कार्यवाही रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button