मध्यप्रदेशछतरपुरसागर संभाग

एसपी छतरपुर अमित सांघी की डीआईजी रैंक पर पदोन्नति पर डीआईजी छतरपुर रेंज ललित शाक्यवार द्वारा दी गई शुभकामनाएं

छतरपुर। दिनांक 29/12/2023 को गृह विभाग मध्य प्रदेश शासन द्वारा भारतीय पुलिस सेवा में सेवारत पुलिस अधिकारियों की पदोन्नति सूची जारी की गई थी।

दिनांक 01/01/2024 को उप पुलिस महानिरीक्षक छतरपुर रेंज छतरपुर श्री ललित शाक्यवार द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अमित सांघी के पदोन्नति होने पर स्टार लगाकर शुभकामनाएं दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अमित सांघी ने जिला छतरपुर में दिनांक 28 मार्च से अभी तक पुलिस अधीक्षक छतरपुर पद पर जिले में विभिन्न मौकों पर चुनौतीपूर्ण ड्यूटी कर, शहर में कानून व्यवस्था और शांति व्यवस्था बनाए रखने में, निर्वाचन ड्यूटी निर्विघ्न सफल करने में अभिन्न भूमिका निभाई है, डीआईजी रैंक पर पदोन्नति पर उप पुलिस महानिरीक्षक श्री ललित शाक्यवार द्वारा उनके कार्य की प्रशंसा की गयी तथा यही कार्यप्रणाली उनके अग्रिम कार्यकाल में इसी तरह कायम रहेगी, इस कार्यक्रम में शामिल सभी पुलिस अधिकारियों द्वारा शुभकामनाएं दी गई।

कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अमित सांघी द्वारा सभी अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन अति. पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह द्वारा किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button