
@गौरिहार- प्रदीप पाण्डेय। जिले के गौरिहार थाना क्षेत्र अंतर्गत कटरा गांव में बीते रात करीब 11 बजे चचेरे भाई ने भाई और भाभी पर कुल्हाड़ी से किया प्राण घात हमला। गौरिहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया उसके बाद ग्वालियर रेफर किया गया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घायल पति पत्नी की हालत नाज़ुक बताई जा रही है, अभी तक घटना की वजह सामने नहीं आई, कटरा गाँव में आरोपी एवं पीड़ित राजपूत परिवार के है, घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस, जहां आज घटना स्थल पर जांच पड़ताल करती एफएसएल एवं डॉग स्क्वाड की टीम।
















