मध्यप्रदेश
श्री राम की 123 वे वर्ष की रामलीला का हुआ शुभारंभ, नगर में जगह-जगह हुआ श्रीराम का स्वागत

मध्यप्रदेश। विदिशा शहर की समृद्ध, अत्यंत सुशोभित और शानदार भगवान श्री राम की 123 वे वर्ष की रामलीला का शुभारंभ हुआ। प्रतिवर्ष के क्रम अनुसार सर्वप्रथम भगवान श्री सीताराम जी सरकार लक्ष्मण जी सहित गंगा दर्शन के लिए मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मां बेत्रबती के तट पर पहुंचते हैं और गंगा दर्शन उपरांत अयोध्या भवन रामलीला प्रांगण में विराजित होते हैं।
इस धार्मिक और ऐतिहासिक लीला मंचन में प्रभु के दर्शन मात्र से ही आनंद से मन भर जाता है फिर तो प्रभु मुझे आपकी कृपा से आपकी मन भर के पूजन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. इसी क्रम में आज मार्केट के सभी व्यापारियों के साथ मिलकर भगवान का पुष्प माला लड्डुओं का भोग अर्पण कर आरती उतार कर स्वागत अभिनंदन किया। आज ऐसा आनंद जीवन में प्राप्त हुआ जैसे साक्षात प्रभु ने कृपा की हो।

















