छतरपुर

गांव में रात्रि विश्राम कर चौपाल के माध्यम से लोगों की समस्याओं के निराकरण एवं योजनाओं से लाभान्वित करें: कलेक्टर

लेबर चौक पर कैंप लगाकर मजदूरों की स्वास्थ्य जांच एवं योजनाओं का लाभ देने के निर्देश, कलेक्टर ने भावांतर योजना का सोयाबीन कृषकों को लाभ दिलाने मॉनिटरिंग के निर्देश दिए

छतरपुर। आज कलेक्टर पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में टीएल प्रकरणों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया, एडीएम मिलिंद नागदेवे, डिप्टी कलेक्टर, एसडीएम, निकायों के सीएमओ एवं जनपदों के सीईओ सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में कलेक्टर श्री जैसवाल ने सभी जनपद सीईओ को निर्देश दिए कि गर्भवती महिलाओं की अनमोल पोर्टल पर एंट्री हेतु ई केवाईसी एवं खातों के डीबीटी इनेबल हेतु सचिव, जीआरएस की ड्यूटी लगाकर फॉर्म भरवाकर बैंकों में जमा कराएं। साथ ही ईई पीडब्ल्यूडी को कंडम घोषित हुए भवन को खाली करवाकर ध्वस्त कराने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन के अधिकारी एक गांव में एक महीने एक बार रुकेंगे। जिसके लिए सीईओ एवं संबंधित विभाग को गांव का सर्वे करने के निर्देश दिए ताकि शत प्रतिशत शासकीय योजनाओं का लाभ दिया जाए।
कलेक्टर ने भावांतर योजना में हुए पंजीयन की स्थिति एवं सोयाबीन बिक्री की समीक्षा करते हुए वन विभाग अंतर्गत सोयाबीन की जमीन का सत्यापन कराने के भी निर्देश दिए और कहा कि किसानों को भावांतर का लाभ मिले। एसडीएम एवं तहसीलदार को खरीदी, मॉडल रेट पर, बिक्री पर भी निगरानी करने के भी निर्देश दिए।

चयनित आंगनवाड़ी केन्द्रों को आदर्श केन्द्र बनाने गतिविधियां करने के निर्देश-
कलेक्टर ने जनपद सीईओ को चयनित आदर्श आंगनवाड़ी में तब्दीली के लिए प्रभावी रूप से रैन वाटर हार्वेस्टिंग, पोषण वाटिका, आंगनवाड़ियों के मेंटिनेंस के कार्य, गतिविधियां, स्मार्ट टीवी, आरओ आदि लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी सीईओ एवं सीएमओ को 90 प्रतिशत से ऊपर आधार से समग्र ई-केवाईसी में प्रगति के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने पीएम आवास योजना (शहरी 2.0) की समीक्षा करते हुए कहा कि पट्टे के लिए अपात्रों को अपात्र घोषित करें। साथ ही आवास के शत प्रतिशत सत्यापन कराकर स्वीकृति के लिए डीपीआर प्रेषित करें। उन्होंने कहा पीएम स्वनिधि योजना में लोकल मार्केट में कैंप के माध्यम से दुकानदारों से आवेदन कराएं।

श्रमिकों के लिए विशेष अभियान-
छतरपुर शहर एवं तहसील स्तर में एकत्रित होने वाले श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच सहित योजनाओं के लाभ दिलाने के निर्देश दिए। साथ ही उनकी समस्याओं का भी निराकरण करें। उन्होंने कहा जिले के श्रमिकों के लिए एक विशेष अभियान चलाएं। जिसमें सीएमओ, सीएमएचओ, श्रम निरीक्षक, उपसंचालक सामाजिक न्याय, एलडीएम को श्रमिकों के लिए संबल, बीओसीडब्ल्यू के पंजीयन जांच, हेल्थ कैंप जिसमें आयुष्मान कार्ड, टीबी स्क्रीनिंग आदि, पेंशन संबधी लाभ, उनके बच्चों के एनरोलमेंट स्टेटस, जन धन खाते खुलवाना, जीवन ज्योति, सुरक्षा बीमा योजना में हितलाभ एवं राजस्व विभाग की जमीन संबधी समस्याओं के निराकरण के लिए एक हफ्ते तक अनुभागों एवं तहसील में जहां श्रमिकों का जमावड़ा लगता है वहां 7 दिवसों तक कैंपस आयोजित करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने आदि कर्मयोगी अभियान में सर्वे की जानकारी ना बनाने पर डीओटीडब्ल्यू एवं अनुपस्थिति पर होमगार्ड एवं एलडीएम को शोकॉज जारी करने के निर्देश दिए।

सीएमओ सहित सचिव पर पेनाल्टी-
कलेक्टर ने लोक सेवा गारंटी में समय सीमा से बाहर प्रकरणों में सीएमओ छतरपुर पर 750 रुपए एवं सचिव ग्राम बिकौरा ज.पं.नौगांव पर 500 रुपए की पेनल्टी अधिरोपित की है।
कलेक्टर ने ईई आरईएस को एक बगिया मां के नाम में शेष तकनीकी एवं प्रशासकीय स्वीकृति कोे एक हफ्ते में कराकर सीईओ को शेष कार्यों के जल्द मस्टर जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही जनपद सीईओ को प्रगतिरत निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवनों के कार्यों को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।

युवा संगम रोजगार मेले की बच्चों तक जानकारी पहुंचाएं, अतिक्रमण के मामले में आदेशों अनुरूप कार्यवाही करें
कलेक्टर ने पेंशन के लंबित प्रकरणों में संबंधित विभागों एवं राजस्व विभाग एवं संबंधित विभाग को कंटेंप्ट केसेस के जवाब लगाकर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए की भू अर्जन की शिकायतों का अभियान चलाकर निराकरण कराएं।
उन्होंने कहा एसडीएम, सीईओ एवं सीएमओ शासकीय जमीनों एवं भवन की जानकारी निकालने के लिए विभागीय अमले के साथ मीटिंग करें। साथ ही अतिक्रमण हटाने एवं पुराने आदेशों के मौके पर क्रियान्वयन की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने युवा संगम रोजगार मेले के लिए पंचायतों में मुनादी कराने एवं बच्चों को रोजगार मेले की जानकारी देने के निर्देश दिए।

ई-एचआरएमएस पर हर शासकीय कर्मचारी को ऑनबोर्ड कराने के निर्देश-
जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया ने अधिकारियों निर्देश दिए कि सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी निर्देशानुसार ई-एचआरएमएस (इलेक्ट्रॉनिक ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम) के निर्देशों में मुख्य रूप से कर्मचारियों के लिए अपनी सेवा पुस्तिका और अन्य मानव संसाधन विवरणों को डिजिटल रूप से दर्ज करना, अपडेट करना और सत्यापित करना शामिल जिसके लिए सभी विभागों को निर्देश दिए है। जिसमें सेवा पुस्तिका, अवकाश, प्रमोशन, इंक्रीमेंट, ट्रांसफर डिजिटल रूप से संधारित होगा। जिसके लिए अपने हेड ऑफिस से यूजर आईडी लेकर ऑन बोर्ड हो और प्रोफाइल अपडेट करें, जिसमें कोई भी कर्मचारी छूटे नहीं।

म.प्र. स्थापना दिवस की तैयारियों के संबंध में निर्देश
1 नवंबर 2025 म.प्र. स्थापना दिवस पर आई गॉट में अधिक कोर्स पूर्ण करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। कलेक्टर ने कहा जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन ऑडिटोरियम हॉल में शाम को आयोजित किया जाएगा। जिसकी तैयारियों के लिए सीएमओ को निर्देश देते हुए उद्योग विभाग को एक जिला एक उत्पाद की प्रदर्शनी, स्कूल शिक्षा विभाग को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रदर्शनी लगाने के निर्देश दिए। साथ ही जनप्रतिनिधियों से सांस्कृतिक कार्यक्रमों के सुझाव लेने के भी निर्देश दिए।

कारखानों का निरीक्षण करने के निर्देश, कलेक्टर ने बाल श्रम रोकथाम के निर्देश दिए-
कलेक्टर ने एसडीएम, जनपद सीईओ को संयुक्त रूप से कारखानों का गुणवत्ता पूर्ण निरीक्षण करने के निर्देश दिए। साथ ही सम्बल योजना में लंबित अपीलों एवं सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की समीक्षा करने, बीओसीडब्ल्यू एवं संबल योजना में लाभार्थियों का सटीक पंजीकरण एवं ई केवाईसी योग्य लाभार्थियों को शामिल करने के निर्देश दिए और अयोग्य की छटनी कर पृथक करने एवं बाल श्रम तथा बंधुआ श्रम की रोकथाम हेतु निरंतर प्रयास करने नियमित मासिक ग्राम सभा एवं वार्ड सभा मेे, स्कूलों मे माध्यम से प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यार्थियों की स्कूलों में नियमित उपस्थिति एवं निर्माण स्थलों पर निर्माण कार्य के समय पर सुरक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधित के निर्देश दिए है।

Related Articles

Back to top button