देश

थाने के अंदर हुई गोलीबारी में घायल शिवसेना नेता महेश गायकवाड़ की हालत गंभीर, मिलने पहुंचे सीएम शिंदे

मुंबई। महाराष्ट्र के कल्याण से शिवसेना के नेता महेश गायकवाड़ का इलाज कर रहे अस्पताल ने कहा कि उनकी हालत गंभीर है। ठाणे जिले के उल्हासनगर में जमीन विवाद को लेकर शुक्रवार रात एक पुलिस थाने के भीतर भाजपा के विधायक गणपत गायकवाड़ ने उन्हें गोली चला दी थी। वहीं, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी उनके स्वास्थ्य का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे हैं।

अस्पताल ने शनिवार को अपना मेडिकल बुलेटिन जारी किया है। इसमें अस्पताल ने कहा, दो फरवरी 2024 की रात को कई गोलियां लगने के बाद महेश गायकवाड़ घायल हालत में जुपिटर अस्पताल आए। आपातकालीन जीवन रक्षक सर्जरी के रूप में रात में उनता तुरंत ऑपरेशन किया गया।

बुलेटिन में बताया गया, सर्जरी के बाद वह आईसीयू में हैं और वेंटिलेटर पर हैं। उनकी हालत अभी गंभीर है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रहे हैं। इस टीम में इंटसिविस्ट, जनरल सर्जन और थोरैसिक और आर्थोपेडिक सर्जन शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button