मध्यप्रदेशछतरपुरसागर संभाग
शासकीय कर्मियों की समस्याओं के निराकरण के लिए समस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन

छतरपुर। कलेक्टर संदीप जी.आर. के निर्देशन में विभागीय कार्यालयों में शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समस्याओं के निवारण के लिए शनिवार को समस्या निवारण शिविर लगाया गया। इसी क्रम में महिला एवं बाल विकास कार्यालय में डीपीओ राजीव सिंह द्वारा शासकीय कर्मियों की समस्याओं को सुना गया एवं निराकरण कराने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा नौगांव तहसील में एसडीएम विशा माधबानी द्वारा कर्मचारियों की समस्या को सुना गया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन हुआ जिसमें सभी शासकीय सेवकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।