अभियोजन एवं पुलिस अधिकारियों की एक दिवसीय ज़िला स्तरीय कार्यशाला संपन्न

छतरपुर। मीडिया सेल प्रभारी शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि अभियोजन एवं पुलिस अधिकारियों की व्यावसायिक दक्षता में वृद्धि एवं नवीन परिदृश्य के अनुरूप कार्य करने के लिए एक दिवसीय ज़िला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन 03 मार्च 2024 को पुलिस कॉनफ्रेंस हॉल छतरपुर में मुख्य अतिथि माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अखिलेश शुक्ला एवं विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक अमित सांघी की गरिमामयी उपस्थिति में शुभारंभ किया गया। कार्यशाला का आयोजन महानिदेशक लोक अभियोजन मध्यप्रदेश सुषमा सिंह के निर्देशानुसार जिला अभियोजन अधिकारी प्रवेश अहिरवार के मार्गदर्शन में किया गया।
उद्घाटन सत्र के बाद प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने पुलिस अधिकारियों द्वारा की जाने वाली विवेचना के संबंध में कहा गया कि पुलिस अधिकारी साक्ष्य का संकलन करें, निर्माण न करें, एडीजे अरविंद कुमार जैन ने विवेचना में साक्ष्य संकलन एवं होने वाली त्रुटिया, एडीजे राजेश देवलिया ने सायबर फ्राड के संबंध में, एडीजे विक्रम भार्गव ने पॉस्को एक्ट से संबंधित, एफएसएल अधिकारी डॉ प्रदीप यादव ने फॉरेंसिक साक्ष्य संकलन विषय पर व्याख्यान दिया कार्यशाला में अन्य न्यायाधीशगण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक एवं जिले के अभियोजन अधिकारीगण व पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।

















