सागर

ज्ञानवीर विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया, राहतगढ़ और जेसीनगर में श्रमिकों के बच्चों के लिए लाइब्रेरी भी बनाई जाएगी

ज्ञानवीर यूनिवर्सिटी परिसर जेरई में वृहद रोजगार मेले का आयोजन, 1306 आवेदकों का प्राथमिक चयन-


@सागर- चौधरी शशि कुमार कुर्मी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा सागर जिले के जेरई में ज्ञानवीर विश्वविद्यालय के उद्घाटन समारोह के अवसर पर युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ज्ञानवीर यूनिवर्सिटी परिसर जेरई में युवा संगम वृहद रोजगार मेला आयोजित किया गया। कलेक्टर श्री संदीप जी. आर. के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में आयोजित इस मेले में देश एवं प्रदेश की 23 से अधिक निजी कंपनियों ने भाग लिया।

रोजगार मेले में कुल 1728 आवेदकों ने पंजीयन कराया, जिनमें से प्राथमिक रूप से 1306 आवेदकों का विभिन्न कंपनियों द्वारा चयन किया गया। मेले में युवाओं का साक्षात्कार लेकर विभिन्न पदों के लिए चयन प्रक्रिया संपन्न की गई।

जिला प्रशासन द्वारा युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के संयुक्त तत्वावधान में यह आयोजन किया गया। मेले के माध्यम से निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों—प्रतिभा स्वराज प्रा. लि. उज्जैन, आई डिजिटल प्रा. लि. नई दिल्ली, क्वेसकॉर्प लिमिटेड, सीआईआई गुड़गांव, विलिंकिट हैदराबाद, एससीएन ग्लोबल प्रा. लि. नोएडा, सन्डेन विकास इंडिया प्रा. लि. फरीदाबाद, यूनाइटेड ऑफिस सिस्टम प्रा. लि. वलसाड (गुजरात), वेस्टर्न रेफ्रिजरेशन प्रा. लि. वलसाड, मोटोरोला नोएडा, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, आईडीएफसी बैंक, पेटीएम, टेस्ला ट्रांसफॉर्मेशन इंडिया प्रा. लि. भोपाल, पुखराज हेल्थ केयर जबलपुर, गेल इंस्टीट्यूट ऑफ स्किल्स गुना, फोर्स मोटर्स पीथमपुर, जीवनदान ग्रुप फाउंडेशन सागर, गोल्डन फार्मर ऑर्गेनिक एग्रीकल्चर सागर, स्किल विजन ऑर्गनाइजेशन, मित्ता इंडिया प्रा. लि. देवास, रिलायनवल फर्स्ट प्रा. लि. मदरसन पीथमपुर, साई कॉलनेट नोएडा, सिल्वर कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स लि. राजकोट, के.के. इंटरप्राइजेज राजकोट तथा बीना रिफाइनरी से संबंधित कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

रोजगार मेले में विभिन्न पदों जैसे मैनेजर, कंप्यूटर ऑपरेटर, टेली-कॉलर, वर्क फ्रॉम होम/ऑनलाइन, रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव, इलेक्ट्रीशियन, कलेक्शन ऑफिसर, पैकर्स-लोडर्स, एचआर रिक्रूटर, ई-कॉमर्स एग्जीक्यूटिव, मोबाइल ऐप डेवलपर, डिजिटल मार्केटिंग, पीएचपी डेवलपर, एमआईएस एग्जीक्यूटिव, मशीन ऑपरेटर, फील्ड सेल्स एग्जीक्यूटिव, मार्केटिंग, सेल्समैन, ट्रेनर, प्रोडक्शन, हेल्पर, सीएनसी मशीन ऑपरेटर, स्टोर सहायक, मैकेनिकल फिटर, वेल्डर, कारपेंटर एवं इलेक्ट्रीशियन आदि पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित किए गए।

इस अवसर पर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी भी युवाओं को दी गई तथा ऋण सुविधा के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

Related Articles

Back to top button