मध्यप्रदेशछतरपुरसागर संभाग

बसपा महेंद्र गुप्ता अंधे कत्ल के दो शूटरों को मथुरा से किया गिरफ्तार

पुरानी दुश्मनी के चलते हत्या में शामिल दो मुख्य आरोपी सगे भाई सहित कुल 6 आरोपी किए गए जा चुके हैं गिरफ्तार, दो-दो लाख रुपए में हायर किए गए थे शूटर

मध्यप्रदेश। छतरपुर जिले के थाना सिविल लाईन अंतर्गत दिनांक 04.03.24 को छतरपुर शहर में गजराज पैलेस के सामने रोड में अज्ञात हमलाबरो द्वारा एक व्यक्ति को गोली मारी गई जिससे मौके पर ही मौत हो गयी थी।

फरियादी जो मृतक महेन्द्र गुप्ता का ड्राईवर व गनमैन था,उसकी रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन छतरपुर में अपराध क्र.123/24 धारा 302 भादवि 25/27 आर्म्स एक्ट का अपराध अज्ञात आरोपियो के विरूद्ध कायम कर विवेचना में ले लिया गया। मौके पर एफ.एस.एल.टीम एवं तकनीकी एक्सपर्ट बुलाये गये और घटना स्थल का निरीक्षण कर छतरपुर पुलिस के लिये चुनौती बने इस अंधे कत्ल के खुलासे हेतु गम्भीरता से लेते हुये सिविल लाईन पुलिस कार्यवाही में जुट गयी। घटनास्थल के निरीक्षण एकत्रित सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर विगत माह हत्या की घटना में शामिल आरोपी आकाश सक्सेना को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। एवं शेष सम्मिलित आरोपियों की तलाश निरंतर जारी थी।

पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा अपराध की समीक्षा निरंतर की जा रही थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक वाल्मीकि चौबे के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की धर पकड़ कार्यवाही जारी थी।

आकाश सक्सेना की गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम ने हत्या की घटना से जुड़ी एक महिला आरोपिया को भी जेल भेजा। तथा पुरानी दुश्मनी के चलते महेंद्र गुप्ता की जो हत्या हुई थी उसके मुख्य आरोपी दोनों सगे भाई प्रतिपाल सिंह एवं गोविंद सिंह निवासी सीलोन थाना ईसानगर को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

उक्त मुख्य आरोपी तथा संबंधित आरोपों के बयानों एवं साक्ष्यों के आधार पर जिला मथुरा उत्तर प्रदेश के दो कुख्यात शूटर भी इस गैंगवार हत्या की घटना में सम्मिलित रहे।
उक्त चार आरोपियों की गिरफ्तारी के पश्चात हत्या की घटना में सम्मिलित रहे दोनों शूटर धर्मेंद्र जाटव उम्र 20 साल निवासी मथुरा उत्तर प्रदेश एवं सचिन जाटव उर्फ ट्विन टावर उम्र 22 साल निवासी मथुरा उत्तर प्रदेश को जिला मथुरा से गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया गया।
गिरफ्तारशुदा दोनों अभियुक्तों के पास से घटना में प्रयुक्त एक 315 बोर की अद्धी एवं तमंचा भी जप्त किया गया। हत्या की घटना में सम्मिलित दोनों अभियुक्तों से पूछताछ एवं विवेचना कार्यवाही जारी है।

कार्यवाही मे सराहनीय योगदान- निरी0 बाल्मीक चौबे थाना प्रभारी सिविल लाइन टीम नेतृत्व, उनि. धर्मेन्द्र रोहित , प्रआर. प्रहलाद कुमार, प्रआर. सत्येन्द्र त्रिपाठी, प्र.आर. बृजेन्द्र गुप्ता, आरक्षक धर्मेंद्र सिरवैया, आर. नरेश सिंह, आर. धर्मेन्द्र चतुर्वेदी, आर. पवन कुमार, आर.अरविन्द्र एवं सायवर सेल टीम उनि संदीप खरे, प्र.आर. किशोर, प्र.आर. संदीप तोमर, प्र.आर. विजय आर. विजय सिह, आर. धर्मराज पटेल, आर. राहुल भदौरिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button