छतरपुर

कलेक्टर ने नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महेबा का किया निरीक्षण

बाउंड्री वॉल बनाने, सौंदर्यीकरण करने एवं ओटी और लेबर रूम में ए.सी. लगाने के निर्देश

छतरपुर। कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने बुधवार को नवीन निर्माणाधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महेबा का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र में सुरक्षा दृष्टि से बाउंड्री वॉल बनाने एवं सीसीटीवी कैमरे एक्टिव रखने के निर्देश दिए। साथ ही बाहरी सौंदर्यीकरण कराए जाने के लिए निर्देशित किया।

कलेक्टर ने परिसर में क्षेत्र से आने वाले मरीजों के लिए पार्क बनाने, पार्किंग व्यवस्था, वेटिंग एरिया सहित आदि कार्य प्लान करने के निर्देश दिए। इसके अलावा लेबर रूम, ओटी रूम आदि में ए.सी. लगाए जाने के संबंध में स्टीमेट बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही डॉक्टर्स के आवासों का सौंदर्य कार्य कराने सहित रेन वाटर हार्वेस्टिंग स्थापित कर एक्टिव रखने के निर्देश दिए।

इस दौरान जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया, सीएमएचओ डॉ. आर.पी. गुप्ता, सहित पीआईयू एवं स्वास्थ्य विभाग के सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने समक्ष में चार विस्तरीय रूम का मापन कराया। साथ ही वेस्ट वॉटर मैनेजमेंट के लिए पीआईयू के द्वारा सेप्टिक टैंक बनवाने और वेस्ट डिस्पोजल के टेंडर लगाने के लिए सीएमएचओ को निर्देशित किया।

Related Articles

Back to top button