अजाक्स संघ ने कर्मचारियो की विभिन्न मांगों के समर्थन में सौपा ज्ञापन

सागर। मध्यप्रदेश अनुसूचितजाति/जनजाति अधिकारी कर्मचारी अजाक्स संघ के प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर अनुसूचित जाति/जनजाति के कर्मचारियो की विभिन्न मांगों के समर्थन में चौथे चरण में धरना,प्रदर्शन,रैली, के माध्यम से अजाक्स संघ ब्लाक रहली गढ़ाकोटा जिला सागर के द्वारा तहसीलदार श्री ऋशि गौतम को एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन सौंपने वालों में अजाक्स संघ ब्लाक रहली गढ़ाकोटा जिला सागर के अध्यक्ष शंकर लाल कोरी, जिला उपाध्यक्ष प्यारे लाल लड़ियां, तहसील अध्यक्ष गढ़ाकोटा के.सी.भास्कर, पूर्व अध्यक्ष नन्हे लाल अहिरवार, महासचिव राजू जाटव, शिवलाल अहिरवार, हरिशंकर कोरी , हेमराज कोरी प्राचार्य, संतोष कुमार कोरी प्रभारी प्राचार्य, संजीव कुमार अहिरवार, महासचिव घनश्याम कोरी, वीरेंद्र तंतुवाय, नवीन अहिरवार, लल्लू राम अहिरवार सहित अजाक्स संघ अनेक जांबाज सिपाही शामिल हुए।
(सागर ब्यूरो- शशि कुमार कुर्मी)