पुलिस ने 6 घण्टे के अंदर फूटी बोतल से प्रहार कर हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को भेजा जेल

छतरपुर। जिले के नौगांव थाना अंतर्गत विगत रात्रि पार्वती मैरिज हाउस के पास नौगांव में हुए विवाद पर एक व्यक्ति द्वारा फूटी बोतल से प्रहार कर हत्या का प्रयास करने की सूचना प्राप्त हुई, पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल पीड़ित दर्शन पटेल निवासी शक्ति माता कॉलोनी नौगांव को चिकित्सीय सुविधा के साथ अस्पताल भिजवाया गया। पीड़ित के कथनों, घटनास्थल का भौतिक निरीक्षण से एकत्रित साक्ष्य एवं चिकित्सीय रिपोर्ट के आधार पर थाना नौगांव में हत्या का प्रयास, मारपीट व अन्य विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन ने घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना स्तर पर पुलिस टीम गठित कर अति शीघ्र हत्या के प्रयास के आरोपी की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह एवं एसडीओपी नौगांव चंचलेश मरकाम के मार्गदर्शन में थाना नौगांव पुलिस टीम ने शीघ्र ही तलाश पतारसी कर 6 घंटे के अंदर ग्राम चौबारा हाईबे ब्रिज के पास से आरोपी विनीत तिवारी उम्र 38 वर्ष निवासी रामहर्षण कॉलोनी नौगांव को अभिरक्षा में लिया गया। अभियुक्त ने पूछताछ पर बताया कि पुरानी रंजिश के कारण विवाद हुआ एवं आवेश में आकर कांच की बोतल फोड़ कर हमला कर दिया। अभियुक्त को विधिवत न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया गया ।
उक्त कार्यवाही में निम्नांकित की रही महत्वपूर्ण भूमिका-
निरीक्षक सतीश सिंह थाना प्रभारी नौगांव, उनि नेहा सिंह गुर्जर, उनि महेश यादव, सउनि सीताराम, प्रधान आरक्षक मनीष त्रिपाठी, राजकुमार, रामराज सिंह, जयकुमार, आरक्षक हरदीन, जितेन्द्र अहिरवार, भूपेन्द्र सिंह यादव, धीरेन्द्र सिंह, वीरेन्द्र बघेल, कमल सिंह, आदित्य सिंह, अजय साहू, यादवेन्द्र सिंह, पवन, हरेन्द्र, बृजलाल, अनिल साहू, गजेन्द्र, आरती।

















