2 वर्ष पुराने महिला हत्या के प्रकरण में फरार ₹20000 का इनामी आरोपी गोपाल उर्फ कल्लू रैकवार को किया गिरफ्तार

@छतरपुर-आशुतोष द्विवेदी। एसपी श्री अगम जैन के निर्देशन में कई वर्षों से लंबित आपराधिक मामलों के फरार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाया जा रहा जिला स्तरीय “न्याय पथ अभियान”।

“न्याय पथ अभियान” के तहत थाना कोतवाली के 2 वर्ष पुराने वर्ष 2023 के हत्या के प्रकरण में फरार ₹20000 के इनामी आरोपी गोपाल उर्फ कल्लू रैकवार पिता प्रेम नारायण उर्फ प्रेमलाल रैकवार निवासी किराए का मकान बुंदेला बाबा कॉलोनी न्यू चंद्रपुरा छतरपुर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी वर्ष 2012 के एक व्यक्ति की हत्या के प्रकरण में पूर्व में जेल में भी रहा है। जेल से जमानत पर बाहर आकर वर्ष 2023 में महोबा राजनगर बायपास रोड में संचालित एक फैक्ट्री में एक महिला की गला रेत कर नृशंस हत्या की घटना अंजाम दिया था।

उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अरविंद सिंह दांगी, उप निरीक्षक पुष्पेंद्र यादव थाना प्रभारी सरवई, उपनिरीक्षक अतुल कुमार झा, साइबर प्रभारी उप निरीक्षक नेहा गुर्जर, प्रधान आरक्षक संदीप तोमर, शैलेंद्र सिंह, मनीष त्रिपाठी, उमाशंकर शुक्ल, आरक्षक नरेश, कपेंद्र, संदीप, विकास, साइबर से धर्मराज की भूमिका रही।
“न्याय पथ अभियान” के तहत पूर्व में थाना नौगांव पुलिस द्वारा 25 वर्ष पुराने अपहरण, दुष्कर्म के प्रकरण के आरोपी, 17 वर्ष पुराने हत्या के प्रयास प्रकरण के आरोपी, थाना बमीठा पुलिस द्वारा 14 साल पुराने विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के फरार आरोपी, मातगुवां पुलिस द्वारा 10 साल पुराने लूट एवं एनडीपीएस के आरोपी, जुझार नगर पुलिस द्वारा 25 वर्ष पुराने छेड़छाड़ तथा 3 वर्ष पुराने मारपीट अवैध हथियार के आरोपी, बिजावर पुलिस द्वारा 7 वर्ष पुराने चोरी के प्रकरण के आरोपी, थाना गौरिहार पुलिस द्वारा 17 वर्ष पुराने चोरी के आरोपी, थाना गढ़ी मलहरा पुलिस द्वारा 17 साल पुराने धोखाधड़ी प्रकरण के आरोपी तथा थाना ओरछा रोड पुलिस द्वारा 21 एवं 20 साल पुराने चोरी के प्रकरण के आरोपी सहित 660 से अधिक प्रकरणों के 14 लाख रुपये से अधिक के इनामी आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और लंबित मामलों के निपटारे के लिए पुलिस लगातार चला रही है अभियान।
















