डीआईजी ललित शाक्यवार व एसपी अगम जैन द्वारा पुलिस सेवा से सेवानिवृत्ति हुए पुलिस अधिकारियों को किया गया सम्मानित

छतरपुर। पुलिस उपमहानिरीक्षक छतरपुर रेंज ललित शाक्यवार एवं पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन द्वारा आज दिनांक 01 जुलाई 2024 को जिला पुलिस बल छतरपुर पुलिस सेवा से दिनांक 30 जून 2024 को सेवा निवृत हुए पुलिस अधिकारी- उपनिरीक्षक श्री मिट्ठू लाल, सहायक उप निरीक्षक श्री आसाराम भारती, प्रधान आरक्षक श्री मकरंद उदैनिया, प्रधान आरक्षक श्री सरमन सिंह ठाकुर को सम्मानित किया गया। उप निरीक्षक मिट्ठू लाल थाना भगवा में, सहायक उप निरीक्षक आशाराम भारती पुलिस लाइन, प्रधान आरक्षक मकरंद उदैनिया पुलिस लाइन एवं प्रधान आरक्षक सरमन सिंह ठाकुर थाना बड़ा मलहरा में वर्तमान में सेवाएं दे रहे थे।
अधिवर्षता सेवा पूर्ण करने पर उपहार भेंट करते हुए शाल, श्रीफल, पुलिस स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक ललित शाक्यवार एवं पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा पुलिस कॉन्फ्रेंस हॉल पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारियों को मंगलमय जीवन एवं अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दी गई। परिजनों का हालचाल जाना। एवं उनके बच्चों की शैक्षणिक स्थिति को जानते हुए अध्ययन जारी रखते हुवे प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने हेतु प्रेरित करने की सलाह दी गई। आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह रक्षित निरीक्षक पूर्णिमा मिश्रा, संबंधित पुलिस अभिलेख अधिकारी तथा सेवानिवृत्ति पुलिस अधिकारियों के साथ उनके परिजन भी उपस्थित रहे।