मध्यप्रदेश
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने प्रदेशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएँ दी

भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएँ दी हैं। श्री शुक्ल ने शुभकामना संदेश देते हुए कहा कि भगवान बुद्ध के प्रेम, करूणा और अहिंसा के मार्ग का अनुशरण करें। श्री शुक्ल ने कहा कि निर्वाण का मार्ग करूणा और अहिंसा से ही जाता है। भगवान बुद्ध ने दुनिया में शांति का संदेश दिया।

















