टीकमगढ़ पुलिस द्वारा की गई कॉम्बिंग गश्त

टीकमगढ़। पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन सागर प्रमोद वर्मा एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक छतरपुर रेंज ललित शाक्यवार के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ रोहित काशवानी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ सीताराम, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस टीकमगढ़ राहुल कटरे व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जतारा अभिषेक गौतम के नेतृत्व में टीकमगढ़ पुलिस द्वारा दिनांक 09/10-07-24 को कॉम्बिंग गश्त की गई।
कांबिंग गश्त के दौरान 14 स्थाई वारंट,73 गिरफ्तारी वारंट,182 जमानती वारंट तथा 277 समंसो की तामीली की गई। अवैध शराब के विक्रय करने वालों के विरुद्ध कुल 17 प्रकरण कायम किये गये। थाना क्षेत्रों में 15 जिला बदर,82 हिस्ट्रीशीटर,120 गुंडा बदमाश, 12 जेल रिहा आरोपियों को चैक किया गया। जिला इकाई थानों में 03 इनामी, आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
जिला इकाई थानों में वाहन चेकिंग लगाकर 905 वाहन चेक किए गए जिनमें 222 वाहनों की पर चालानी कार्यवाही कर 85500 रूपये का समन शुल्क वसूला गया। उक्त प्रभावी कार्यवाहियों के साथ पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ रोहित काशवानी द्वारा टीकमगढ़ जिले की जनता से अपील की गई है कि टीकमगढ़ जिले में चल रही किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ को उनके मोबाइल नंबर 7014097224 पर दें।

















