मध्यप्रदेशछतरपुरसागर संभाग

जन्मदिन पर रक्तदान कर दिया मानवता का सन्देश

छतरपुर। यू तो जन्मदिन मनाने के कई तरीके है,पर नगर में कई जागरूक युवा रूढ़िवादिता को छोड़ते हुए मानवता के कल्याण हेतु अपने जन्मदिन पर रक्तदान कर रहे है। रक्तवीर सेवा दल के अमित जैन ने बताया कि नगर के कई युवकों में जन्मदिन पर रक्तदान का ट्रेंड बढ़ा है।ऐसे ही हमारी संस्था से जुड़े रक्तदानी युवक रामजी गुप्ता ने भी अपने जन्मदिन पर रक्तदान कर पीड़ितों की सेवा करते हुए रक्तदान-महादान का सन्देश दिया।

जन्मदिन पर रक्तदान करने वाले युवक रामजी ने बताया कि जन्मदिन मनाने का सबसे सार्थक तरीका है रक्तदान।सभी को रक्तदान जैसे सेवाकार्यो से जुड़कर रक्तदान अवश्य करना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button