मध्यप्रदेशछतरपुरबमीठासागर संभाग
बड़ी खबर: नेशनल हाइवे 39 पर हुआ भीषण सड़क हादसा
एक स्कूटी ट्रक से टकराई 3 जिंदगियों ने मौके पर ही दम तोड़ा

मध्यप्रदेश। छतरपुर जिले के बमीठा थाना अंतर्गत चंद्रनगर चौकी के टोरियाटेक पर एक स्कूटी ट्रक से टकराई 3 जिंदगियों ने मौके पर ही दम तोड़ा, रात्रि करीब डेढ़ बजे की घटना, छतरपुर से पन्ना जा रहे थे स्कूटी सवार बमीठा थाना क्षेत्र के टोरिया टेक की घटना।
जानकारी के मुताबिक तीनो मृतक पन्ना के पुरषोत्तमपुर के निवासी बताये जा रहे है। मृतकों में लक्ष्मण कुशवाहा, नीरज रैकवार ओर सुनील रैकवार बताये जा रहे है मोके पर छतरपुर एसपी अगम जैन दल बल के साथ मौके पर पहुंचे।
(रिपोर्टर-अशोक नामदेव बमीठा खजुराहो)

















