भोपाल

भविष्य के दृष्टिगत रीवा एयरपोर्ट का करें उन्नयन: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल, रीवा एयरपोर्ट से ए-320 एवं अन्य बड़े विमानों का हो सकेगा परिचालन

@भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि रीवा सहित समस्त विंध्य क्षेत्र तेज गति से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। यहाँ के संसाधनों और क्षमताओं के अनुरूप अधोसंरचना का भी भविष्योनुमुखी विस्तार किया जा रहा है। रीवा को नवीन गंतव्यों से हवाई मार्ग से जोड़ने के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने मंत्रालय में विमानन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से कहा कि भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए रीवा एयरपोर्ट के विस्तार के प्रयास किए जाएँ।

बैठक में विभागीय अधिकारियों ने एयरपोर्ट के विस्तार की कार्ययोजना की जानकारी दी। इसमें रनवे विस्तार एवं अन्य आवश्यक तकनीकी उन्नयन किया जाएगा। विस्तार उपरान्त, भविष्य में, रीवा एयरपोर्ट से बड़े विमानों (A -320 एवं अन्य) का परिचालन संभव होगा । बैठक में अपर मुख्य सचिव, विमानन श्री संजय कुमार शुक्ल, आयुक्त, विमानन श्री चंद्रमौली शुक्ला एवं अपर सचिव, विमानन श्री धरणेन्द्र  कुमार जैन सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button