श्रम विभाग निरीक्षक 30 हजार रु. की रिश्वत लेते गिरफ्तार

सागर। लोकायुक्त पुलिस संगठन की जिला इकाई ने श्रम विभाग के एक निरीक्षक लाल मणिसिंह सिंह चंदेल को 30 हजार रु. की रिश्वत मांगते ट्रेप किया है। निरीक्षक लाल मणिसिंह चंदेल पर आरोप है कि उसने मकरोनिया में आरओ वाटर पैकेजिंग प्लांट चलाने वाले युवक देवांशु चौबे से 60 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। युवक देवांशु चौबे ने बताया कि मैं मकरोनिया के सेमराबाग क्षेत्र में आरओ वाटर प्लान्ट संचालित करता हूं। कुछ दिन पहले मेरे प्लान्ट पर लालमणि सिंह चंदेल व उनके संग एक और इंस्पेक्टर निरीक्षण करने आए थे।
इन लोगों ने प्लान्ट में कार्यरत कर्मचारियों से वेतन, अवकाश व अन्य सुविधाओं के बारे में पूछा। फिर वे लोग मुझ से बोले, आप कर्मचारियों को कम वेतन दे रहे हैं। आप के खिलाफ 9.60 लाख रु. का चालान किया जाएगा। देवांशु ने कहा। कि मैं, यथासंभव श्रम कानूनों का पालन करता हूं। तब वे बोले ठीक है। हम लोग कोई कार्रवाई नहीं करेंगे। आप 1 लाख रु. रिश्वत में दे दो। अगर यह राशि नहीं दी तो फिर चालान की राशि देना पड़ेगी। वह भी अगर अगले 10 दिन में जमा नहीं गई तो फिर 99 लाख रु. की पेनाल्टी होगी। मैं उनकी बातों से घबरा गया।
इसके लालमणि सिंह चंदेल ने मुझ से बीच-बीच में संपर्क किया और 60 हजार रु. लेने के लिए राजी हो गया। चूंकि मैं यह राशि भी नहीं देना चाहता था। इसलिए मैंने लोकायुक्त संगठन सागर को लालमणि व एक अन्य की शिकायत
कर दी।
जिसमें से वह पहली किस्त 30 हजार रु. की लेते हुए। तहसीली में क्रिश्चियन कॉलोनी के पास स्थित श्रम विभाग के ऑफिस में धर लिया गया। कार्रवाई में लोकायुक्त पुलिस डीएसपी मंजूसिंह पटेल, निरीक्षक अभिषेक वर्मा व अधीनस्थ स्टाफ आशुतोष व्यास, सुरेंद्रसिंह, विक्रमसिंह, महेश हजारी, मोहित कोरी शामिल।
(सागर ब्यूरो शशि कुमार चौधरी)