वृहद वृक्षारोपण एक पेड़ माँ के नाम अभियान, गायत्री परिवार एवं बिटोआ की रहीं सहभागिता

@रवि गुप्ता भोपाल। भारतीय संस्कृति में एक वृक्ष का महत्व दस पुत्रों के बराबर माना गया है। वनस्पति के साथ-साथ नदी, पहाड़ आदि को जीवंत मानना हमारी संवदेनशील सांस्कृतिक परम्परा का प्रतीक है.इस अभियान का उद्देश्य पौधे लगाने के साथ-साथ लोग पौधों के महत्व को समझ सके ताकि लोग समझ सके की सांसों के लिए पेड़ पौधे कितने जरूरी है आप कोई भी एक पौधा लगाकर आपकी आने वाली पीढियो के लिए सांस लेने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं इस अभियान से समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता बड़ेगी इस धरती पर पेड़ मानव की जिंदगी है इसलिए सभी लोगों से निवेदन है पर्यावरण की सुरक्षा के लिए अपना कर्तव्य जरूर निभाएं और एक पेड़ जरूर लगाए।
आज इसी सोच को विस्तृत रूप से आगे बढ़ाते हुए वृहद वृक्षारोपण एक पेड़ माँ के नाम अभियान, सहभागिता बिटोआ के द्वारा किया गया। आज का कार्यक्रम गायत्री परिवार एवं बिटोआ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया जिसमें लगभग 100 पौधों को रोपित किया गया। आज का पौधा रोपण कार्यक्रम कलियासोत के पास स्थित वाल्मी ट्रेनिंग सेंटर कैंपस में रखा गया जिसमें कई लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं पौधारोपण किया।
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित बिटोआ के अध्यक्ष ललित जैन, सचिव धीरेन्द्र पटेल, कोषाध्यक्ष बंटी गौर, प्रचार प्रमुख अजय मीणा, वरिष्ठ समाजसेवी महेंद्र चांडक एवं अशोक गौतम, राहुल जैन एवं सैकड़ो की संख्या में बिटोआ सदस्य एवं गायत्री परिवार के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।