मध्यप्रदेश

18002332085 (Toll free) पर फ़ोन लगाएँ-घर बैठे शासकीय अस्पतालों में परामर्श के लिए appointment लें

पर्चा बनवाने की लाइन से मुक्ति पाएँ, अब तक 11 सौ लोग ले चुके हैं घर बैठे अपॉइंटमेंट

भोपाल। भोपाल के सरकारी अस्पतालों में परामर्श और उपचार के लिए घर बैठे ही ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की सुविधा दी जा रही है। इस सुविधा के माध्यम से अब तक 11 सौ से अधिक हितग्राही लाभ ले चुके हैं । यह सुविधा आयुष्मान भारत निरामयम हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 18002332085 पर दी जा रही है। हेल्पलाइन पर फोन करके मरीज द्वारा अपने निवास स्थान या वर्तमान लोकेशन बताई जाती है। लोकेशन के आधार पर हेल्पलाइन द्वारा नजदीकी अस्पताल के विकल्पों के सुझाव दिए जाते हैं। मरीज द्वारा बताए गए अस्पताल एवं समय के अनुसार अपॉइंटमेंट सुनिश्चित किया जाता है।

आयुष्मान भारत डिजिटल हेल्थ मिशन के उद्देश्यों की दिशा में विलियम जे क्लिंटन फंडेशन के सहयोग से संचालित यह टोल फ्री सुविधा सुबह 8.00 बजे से शाम 8.00 बजे तक उपलब्ध है। इस सुविधा के तहत अस्पतालों की ओपीडी के समय पर मरीज अपनी सुविधा को देखते हुए अपॉइंटमेंट ले सकता है। अपॉइंटमेंट के निर्धारित समय पर अस्पताल पहुंचकर चिकित्सक से परामर्श लिया जा सकता है। इस नंबर पर फोन करके आभा आई डी भी बनवाई जा सकती है। हितग्राही अपना आधार कार्ड नंबर और आधार लिंक मोबाइल नंबर बताकर आसानी से आभा आई डी बनवा सकेंगे।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि इस सुविधा से जिला चिकित्सालय सिविल अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक में अपॉइंटमेंट लिया जा सकता है। इन अस्पतालों में ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेकर ओपीडी के निर्धारित समय पर पहुंचकर परामर्श एवं उपचार लिया जा सकता है। यह सुविधा पूरी तरह निशुल्क है और इससे मरीज के समय की भी बचत हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button