Uncategorized

पी०जी० कॉलेज का कॉलेज चलो अभियान जारी : विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के अवसर और छात्रवृत्ति योजनाओं से अवगत कराया

@गढ़ाकोटा-पीएल पटेल। मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. घनश्याम भारती के निर्देशन में  शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चनौआ बुजुर्ग और सांदीपनी शासकीय साबूलाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़ाकोटा में कॉलेज चलो अभियान चलाया गया।

अभियान के सदस्यों  सुश्री आकृति खरे,श्रीमती शिम्पी मौर्या,श्री पुष्पेंद्र वर्मन,श्री अभय सिंह यादव,श्री बृजलाल अहिरवार,श्री शरद चौबे, श्री सचिन चौबे ,श्री राजा होलकर  द्वारा विद्यालयों में कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों को नई शिक्षा नीति – 2020 के प्रमुख प्रावधानों , विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास से जुड़ी समस्त गतिविधियों, उपलब्ध पाठ्यक्रमों और महाविद्यालय की सुविधाओं जैसे- प्रयोगशाला, पुस्तकालय, स्मार्ट कक्ष ,खेल परिसर आदि कैरियर अवसरों,उच्च शिक्षा विभाग की समस्त छात्रवृत्तियों ,प्रोत्साहन  योजनाओं और ऑनलाइन ई- प्रवेश की प्रक्रिया से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया ।

विद्यार्थियों से  कार्यक्रम का प्रभाव एवं उपयोगिता जानते हुए  महाविद्यालय भ्रमण के लिए भी आमंत्रित किया गया। कॉलेज चलो अभियान में स्कूल के स्टॉफ के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कॉलेज चलो अभियान गढ़ाकोटा क्षेत्रांतर्गत विभिन्न हायर सेकेंडरी स्कूलों में कक्षा 12वीं के छात्र छात्राओं हेतु चलाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button