मध्यप्रदेशछतरपुरराजनगरसागर संभाग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर विधायक ने किया सेवा ही संकल्प सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ

छतरपुर। राजनगर जनपद पंचायत सभागार में आयोजित आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर “सेवा ही संकल्प सप्ताह कार्यक्रम” का आज विधायक राजनगर अरविंद पटेरिया के द्वारा उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाकर शुभारंभ किया गया, इस अवसर पर आवास योजना के तहत 1117 पात्र हितग्राहियों के खातों में स्वीकृत आवासों की राशि भी खातों पर डाली गई तथा प्रमाणपत्र वितरित किए गए।

इस अवसर पर विधायक राजनगर अरविंद पटेरिया ने कहा कि हमारे देश की यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की पहल पर देश के हर गरीब परिवार को आवास योजना का लाभ देने की सोच के पीछे सिर्फ यही एक कारण है कि कोई भी व्यक्ति बगैर आवास के ना रहे।

हर व्यक्ति को रहने के लिए छत एवं भोजन के लिए राशन मिल सके इस हेतु पुख्ता इंतजाम किए गए और हर गरीब की चिंता की गई, वही अपने आवास योजना के तहत स्वीकृत पात्र हितग्राहियों को कहा कि आप सभी अपने मकान का कार्य शीघ्र ही प्रारंभ करे जिससे कि अगली किस्त भी आपके खातों में डाली जा सके और आपके अपने मकान का सपना भी पूरा हो सके, वही अपने स्वच्छता सप्ताह के तहत हर ग्राम पंचायत में स्वच्छता कार्यक्रम के तहत साफ सफाई करने के लिए भी उपस्थित सरपंच एवं सचिवों से कहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button