छतरपुर

एक्शन मोड में जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया: जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण, नदारद डॉक्टरों को थमाया नोटिस

@​छतरपुर- आशुतोष द्विवेदी। जिला अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को पटरी पर लाने और मरीजों को बेहतर सुविधाएं दिलाने के लिए जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया ने एक बार फिर मोर्चा संभाल लिया है। शुक्रवार शाम को सीईओ ने अचानक अस्पताल पहुंचकर सभी को चौंका दिया। यह एक हफ्ते के भीतर उनका दूसरा औचक निरीक्षण है, जो दर्शाता है कि वे स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त करने के मूड में नहीं हैं।

निरीक्षण के दौरान कड़े तेवर
​सीईओ अरजरिया ने अस्पताल के विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों का बारीकी से जायजा लिया, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे ​OPD (बाह्य रोगी विभाग), ​लेबर रूम एवं​SNCU वार्ड, निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से भी चर्चा की और मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली।

लापरवाह डॉक्टरों पर गिरी गाज
​निरीक्षण के दौरान सबसे बड़ी खामी डॉक्टरों की अनुपस्थिति के रूप में सामने आई। ओपीडी ड्यूटी के दौरान डॉक्टर पीयूष चतुर्वेदी और डॉक्टर आरके वर्मा अपने कार्यस्थल से नदारद पाए गए। सीईओ ने इस अनुशासनहीनता को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से दोनों डॉक्टरों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।

*सफाई व्यवस्था पर विशेष जोर
​अस्पताल में गंदगी देख सीईओ ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने प्रबंधन को निर्देशित किया कि मरीजों के स्वास्थ्य के साथ स्वच्छता का सीधा संबंध है, इसलिए सफाई व्यवस्था में कोई समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में गंदगी पाई गई, तो संबंधित एजेंसी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

​जनता में बढ़ रहा है विश्वास
​लगातार हो रहे इन निरीक्षणों से आम जनता के बीच एक सकारात्मक संदेश जा रहा है। लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह उच्च अधिकारी धरातल पर उतरकर औचक निरीक्षण करते रहे, तो निश्चित ही जिला अस्पताल की तस्वीर बदलेगी और गरीबों को सही इलाज मिल सकेगा।

​”अस्पताल की कार्यप्रणाली में सुधार हमारी प्राथमिकता है। निरीक्षण के बाद भी यदि सुधार नहीं दिखता है, तो कड़े कदम उठाए जाएंगे। हर कर्मचारी को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।” 
नमः शिवाय अरजरिया, सीईओ जिला पंचायत

Related Articles

Back to top button