बड़ी ब्रेकिंग: दोस्त ने दोस्त का सिर धड़ से अलग कर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार
छतरपुर। जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां एक अधेड की सर धड़ से अलग कर हत्या को अंजाम दिया गया है। जानकारी के अनुसार जिले के नौगांव अनुविभाग अंतर्गत अलीपुरा थाना अंतर्गत एक दोस्त ने पहले दोस्त के साथ भी शराब, बाद में विवाद और फिर सर काटकर हो गई हत्या, 54 वर्षीय व्यक्ति सर कटी लाश मिलने से इलाके में हड़कंप,
अलीपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बड़ागांव में बीती रात की घटना, विशाल सिंह को अज्ञात लोगों ने उतारा मौत के घाट, शरीर से सर को काटकर कर दिया अलग मौके पर पुलिस विवेचना में जुटी। अलीपुरा थाना प्रभारी डीडी शाक्य और एसडीओपी नौगांव चंचलेश मरकाम मौके पर।
वहीं एसपी आगम जैन की सक्रियता और अलीपुर थाना प्रभारी डीडी शाक्य की मुस्तेदता से 12 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार, अलीपुर चौकी अंतर्गत बड़ा गांव में हुई रात को हत्या के बाद सुबह 12 बजने से पहले आरोपी देवेंद्र रैकवार को किया गिरफ्तार, सूत्रों से मिली जानकारी।

















