जटाशंकर धाम में गौ पूजन के साथ मुख्य मंदिर में अन्नकूट का लगाया गया प्रसाद

छतरपुर। बिजावर के प्राचीन श्री जटाशंकर धाम में शनिवार को गौ पूजन किया गया। इस दौरान मुख्य मंदिर में अन्नकूट का प्रसाद लगाया गया। लोकन्यास श्री जटाशंकर धाम अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल ने बताया कि श्री जटाशंकर धाम के मंदिर में अन्नकूट पर छप्पन भोग लगाए जाने की परंपरा है। शनिवार को भगवान श्री जटाशंकर जी को छप्पन भोग का प्रसाद लगाया गया।
यहां मंदिर के पुजारी हरिशंकर बिलौहा ने मंत्र उच्चारण के साथ दोपहर में राजभोग के समय भगवान को प्रसाद लगवाया। इस दौरान सर्व मंगल कामना, गऊ माता की रक्षा के लिए विशेष पूजन भी किया गया। इसके बाद यह प्रसाद श्रद्धालुओं को वितरित किया गया । इस दौरान लोक न्यास श्री जटाशंकर धाम अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल सहित न्यास कोषाध्यक्ष राकेश धतरा, हनुमान मंदिर पुजारी राम अवतार तिवारी,चौकी प्रभारी के एल दुबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

















