मध्यप्रदेशकटनी

श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह कथा 9 नवम्बर से प्रारम्भ

कटनी। विजयराघवगढ श्री संकट मोचन जगन्नाथ धाम में 9/11/2024 से 15/11/2024 तक श्री मद्भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह कथा का आयोजन किया जाना सुनिश्चित हुआ है । परम पूज्य अनंत श्री विभूषित स्वामी अयोध्यादास जी महाराज श्री रामहर्षण कुंज अयोध्या एवं अनंत श्री विभूषित स्वामी इंदिरारमण जी महाराज महंत श्री जीयर स्वामी मठ पुरी की कृपा से अभिसिंचित व्यास आसीन आचार्य पं कृष्णदास पांडेय जी द्वारा प्रातःकालीन बेला में देवार्चन मूलपाठ सायंकालीन बेला में 3 बजे से 7 बजे तक श्री मद्भागवत कथामृत का रसपान मुख्य यजमान श्रीमती चंदा बाई,रामकिशोर गुप्ता,कुंजीलाल गुप्ता सहित अन्य भगवद भक्तों को कराया जाएगा।

आश्रमीय प्रबंधक पं जगदीश प्र त्रिपाठी राजा जी,पं प्रमोद मिश्रा,डॉ अनिल मिश्रा,पं केशवानंद तिवारी, विमलेन्दु पयासी,अनिल शर्मा,मदनलाल ग्रोवर, ब्रह्ममूर्ति तिवारी,सुरेन्द्र त्रिपाठी,विपिन सोनी,रामनारायण गर्ग,ओ पी तिवारी,सुरेन्द्र मिश्रा,मनोज गुप्ता,माधुरी मिश्रा,संदीप मिश्रा, लक्ष्मण पांडेय,शिवकुमार पांडेय,अरविन्द बडगैयां,अशोक गुप्ता,अजीत पांडेय,एम एल नामदेव,जमुना गुप्ता,अंकित मिश्रा,श्यामलाल नामदेव,लक्ष्मण यादव,संतोष मिश्रा,संदेश उपाध्याय,राजू गुप्ता,तारा सिंह चौहान,संतोष मिश्रा,वेदाचार्य पं राकेश उरमलिया आचार्य पं ऋषिकेश मिश्रा,आशीष मिश्रा ने सभी श्रद्धालु भक्तों से उक्त धार्मिक अनुष्ठान में उपस्थित हो कथा श्रवण करने का आग्रह किया है। कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार कर आयोजन की तैयारी कि जा रही है।

(शेरा मिश्रा पत्रकार विजयराघवगढ़ कटनी ) 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button