मध्यप्रदेश

7 कर्मचारी संविदा सेवा से मुक्त किए गए

भोपाल। मध्य प्रदेश मदरसा बोर्ड ने 7 कर्मचारियों को संविदा सेवा से मुक्त कर दिया है। सचिव म.प्र. मदरसा बोर्ड एवं संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संचालनालय से प्राप्त जानकारी अनुसार माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर के निर्देशानुसार 7 कर्मचारियों को संविदा सेवा से मुक्त कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार श्री असद यार खान, श्री मुहम्मद यूसुफ, श्री मदन पवार, कु. सीमा इल्यास, श्री अजीम खान, श्रीमती जलीलुन्निसा, श्रीमती शबनम का स्टे वेकेन्ट होने से माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार सभी 7 लोगों को 4 जून 2024 को संविदा सेवा से मुक्त कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button