कलेक्टर ने कन्या छात्रावास का निरीक्षण किया, कलेक्टर ने बच्चों से बातकर मीनू अनुसार भोजन मिलने के बारे में पूछा

छात्रावास में व्यवस्थाओं एवं विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं का निरीक्षण किया, छात्राओं से बातकर उनका करियर मार्गदर्शन भी किया
छतरपुर। कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने बुधवार को जिले के नौगांव स्थित अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित बाबू जगजीवन राम सीनियर कन्या छात्रावास और शासकीय उत्कृष्ट कन्या छात्रावास नौगांव का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

आदिमजाति जिला संयोजक मनोज कुमार अहिरवार नें बताया की कलेक्टर श्री जैसवाल ने निरीक्षण के दौरान छात्रावास के भवन, भोजन कक्ष, रसोई घर, स्टोर रूम, शयन कक्ष, पुस्तकालय आदि व्यवस्था देखी। जो दुरुस्त पाई गई। कलेक्टर ने छात्राओं से मीनू अनुसार भोजन मिलने के बारे में बातचीत की। बच्चों द्वारा सकारात्मक उत्तर देने पर प्रसन्नता व्यक्त की। साथ ही बच्चों से उनके हेल्थ चेकअप होने की जानकारी ली।

कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं, आवश्यक मोबाइल नंबर के दीवार लेखन, मीनू चार्ट आदि पाए गए। उन्होंने छात्रावास की छात्राओं से बात कर उनका करियर मार्गदर्शन भी किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने बाबू जगजीवन राम छात्रावास परिसर में पौधरोपण भी किया।



















