” होंगे कामयाब” पखवाड़े अभियान के दौरान महिला बाल विकास, महिला सुरक्षा शाखा, निर्भया, साइबर टीम नें किया जागरूक
मध्यप्रदेश। छतरपुर पुलिस मुख्यालय द्वारा महिला संबंधी अपराधों से बचाव एवं महिला सुरक्षा प्रावधानों तथा शासन की योजनाओं के संबंध में जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र के शैक्षणिक संस्थानों, एवं संबंधित स्थान में जाकर निरंतर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
मध्य प्रदेश शासन के “हम होंगे कामयाब” पखवाड़े अभियान के अंतर्गत आज छतरपुर पुलिस की महिला सुरक्षा शाखा, महिला एवं बाल विकास, निर्भया मोबाइल एवं साइबर टीम के द्वारा थाना गढ़ी मलहरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बारी के शासकीय उच्च विद्यालय में छात्र-छात्राओं की जागरूकता हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुरक्षा संबंधी प्रावधान, पॉक्सो एक्ट, तथा शासन द्वारा महिला संबंधी योजनाओं से अवगत कराते हुए जागरूक किया गया। साथ ही साइबर अपराधों जैसे ब्लैकमेलिंग, मनी फ्रॉड इत्यादि से बचाव के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महिला बाल विकास से पर्यवेक्षक किरण स्वर्णकार, महिला सुरक्षा शाखा से उप निरीक्षक तबस्सुम खान, निर्भया एवं साइबर टीम उपस्थित रहे।