भाजपा नेता अशोक पाठक की अंतिम यात्रा मे शामिल हुए युवा यश पाठक
संजय सत्येंद्र पाठक, यश पाठक, मनीषा अजय शर्मा, संतोष केवट ने दी भावविभोर श्रद्धांजलि

कटनी। कैमोर भाजपा के वरिष्ठ नेता ने आज ली अंतिम सासें, परलोक वासी हुए अशोक पाठक की सूचना ने छेत्र मे दुख का महौल व्याप्त कर दिया।
अशोक पाठक निजी तौर पर एक सुलझे हुए न्याय प्रिय व्यक्तियों मे गिने जाते थे समाज के प्रति समर्पण व पार्टी के प्रति त्याग बलिदान की मुर्त थे सरल स्वाभाव के साथ खुशमिजाज व्यक्ति थे इतना ही नही अशोक पाठक विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के भी बडे करीबी माने जाते थे जिसका लाभ विधानसभा क्षेत्र के लोगों को समय समय पर अशोक पाठक दिलाते रहे। अशोक पाठक ने कभी जातिगत राजनीती नही की न कभी कोई भेदभाव माना उन्होंने हमेशा विधायक के करीबी होने का लाभ दूसरो को दिलाया अशोक पाठक चाहते तो खुद भी इस का लाभ उठा सकते थे किन्तु उन्होंने कभी विधायक के नाम का नाजायज फायदा नही उठाया।
अशोक पाठक स्वर्गवासी हुए इस बात की सूचना से विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक खुद निशब्द रह गये और उन्होंने शोसल मिडिया पर अपना दुख प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि देते हुए कहा की बहुत बहुत ही दुखद समाचार है ये मेरे लिये व्यक्तिगत निजी और पारिवारिक कभी पूर्ति ना होने वाली हानि है ये!
राजनीति और समाज के एक बड़े स्तम्भ थे पूज्यनीय अशोक पाठक जी. ईश्वर उनको अपने चरणों में जगह दे। तथा विधायक पुत्र यश पाठक अशोक पाठक की अंतिम यात्रा मे सामिल होकर परिवार जनो को दुख सहन करने की शक्ति के साथ सम्बेदना व्यक्त की तथा यस पाठक ने कहा की अशोक पाठक जी हमारे परिवार की तरह है पापा को जानकारी लगते ही उन्होंने मुझे तुरंत रवाना किया और वह खुद जब भी कटनी आना होगा सर्व प्रथम आप लोगों के बीच आएगे।
संजय सत्येंद्र पाठक ने कहा की दुख का विषय है की आज मै बहुत दूर हू अंतिम दर्शन भी न कर सका ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों मे जगह प्रदान करे तथा परिवार को दुख सहन करने की शक्ति दे। वही नगर परिषद अध्यक्ष मनीषा अजय शर्मा उपाध्यक्ष संतोष केवट ने भी दुख प्रकट करते हुए भावविभोर श्रद्धांजलि दी और कहा अशोक पाठक जी हमारे लिए मार्गदर्शक थे उनकी कभी जीवन भर हमे रहेगी। अंतिम यात्रा मे भाजपा के सभी पदाधिकारी गणमान्य नागरिक अधिकारीगण रिश्तेदार भाई मित्र आदी मौजूद रहे।
(प्रशांत मिश्रा शेरा पत्रकार विजयराघवगढ़ कटनी)