मध्यप्रदेशभोपाल संभाग
6 साल के भतीजे को लेकर चाचा तालाब में कूदा, दोनों की हुई मौत

मध्यप्रदेश। आज भोपाल में एक चाचा, अपने 6 साल के भतीजे को लेकर तालाब में कूद गया। दोनों की जहां मौत हो गई। घटना राजधानी भोपाल की हैं जहां गुरुवार दोपहर जहांगीराबाद थाना इलाके के मंदिर के आगे की है। दोनों चिकलोद रोड इलाके के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। एक महीने पहले उसे घरवालों ने निकाल दिया था। इसके बाद से वह अपनी ससुराल में बीवी – बच्चों के साथ रह रहा था। आज वह अपने भतीजे को स्कूल से लेकर लौटा और तालाब में कूद गया।

















