पीएम श्री का नाम हो रहा बदनाम: 2 कर्मचारियों नें प्रभारी प्राचार्य के सामने प्रार्थना कर किया प्राचार्य के साथ मिलकर भृष्टाचार, जांच हुई ठप्प, दरगुवा स्कूल बना चर्चा का विषय

छतरपुर। जिले के वक्सवाहा विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अंतर्गत आने वाले पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दरगुवां में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं अब एक ताजा मामला भृष्टाचार का सामने आया था जहां प्रभारी प्राचार्य की मिली भगत से एक नियमित और एक आउटसोर्स कर्मचारी नें मिलकर लगभग 55 लाख का घोटाला कर डाला जिसकी शिकायत होने के बाद शिकायत को ठन्डे बस्ते में बांध कर डाल दिया गया हैं जिससे न्याय की उम्मीद खत्म होती जा रही हैं।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शाला प्रभारी श्रीमती प्रार्थना अहिरवार द्वारा पीएम श्री के फंड में बड़ा हेरफेर कर लगभग 55 लाख की राशि का बंदरबाट किया गया हैं। उक्त राशि से विद्यालय मरम्मत कार्य सहित अन्य महत्वपूर्ण उपकरण व विद्यालय की अन्य जरुरत के लिए उक्त राशि खर्च की जाना थी लेकिन विद्यालय का विकास तो रहा कोषों दूर उक्त राशि के फर्जी विल वाउचर लगाकर विद्यालय के एक नियमित शिक्षक और एक आउटसोर्स कर्मचारी में प्रभारी प्राचार्य प्रार्थना अहिरवार के सामने प्रार्थना कर जरूर बंदरबाट कर डाली। जिसकी शिकायत विद्यालय में अध्यरत बच्चों के अभिभावकों द्वारा की जब जिले के वरिष्ठ अधिकारियो से की गई तो आनन-फानन में अधिकारियों द्वारा जान तो बैठा दी गई किन्तु कुछ दिनों बाद उक्त जांच ठन्डे बस्ते में डाल दी गई।
वही सूत्रों नें यह भी बताया की सम्बंधित भृष्टाचार की जांच ना होने के चलते अभिभावकों में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ रोष व्याप्त हैं जिसको लेकिन मंगलवार को अभिभावक जिला मुख्यालय में होने वाली जनसुनवाई में पहुंचकर जिले के ईमानदार कलेक्टर पार्थ जायसवाल से मुलाक़ात कर विद्यालय में हुए भृष्टाचार के समस्त दस्तावेज प्रस्तुत कर प्रभारी प्राचार्य श्रीमती प्रार्थना अहिरवार को हटाकर निष्पक्ष जांच की मांग करेंगे जिससे दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।

















