छतरपुर

77वां गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह कल, पुलिस लाईन परेड ग्राउण्ड में प्रातः 9 बजे से शुरू होगा, मुख्य अतिथि कलेक्टर पार्थ जैसवाल राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे

@छतरपुर-आशुतोष द्विवेदी। जिला मुख्यालय छतरपुर के पुलिस लाईन परेड ग्राउण्ड में सोमवार 26 जनवरी को 77वां गणतंत्र दिवस का समारोह कलेक्टर पार्थ जैसवाल के मुख्यातिथ्य में आयोजित होगा। मुख्य अतिथि श्री जैसवाल प्रातः 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और राष्ट्रगान होगा। साथ ही संयुक्त परेड की सलामी लेंगे।

कार्यक्रम के अनुसार परेड दल द्वारा हर्ष फायर किया जाएगा एवं मार्च पास्ट की प्रस्तुति दी जाएगी। तत्पश्चात् प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे। मुख्य अतिथि द्वारा रंग बिरंगे गुब्बारों को नील गगन में छोड़ा जाएगा एवं परेड कमांडरों से परिचय प्राप्त किया जाएगा। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विभागीय झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। अंत में पुरस्कार वितरण होगा। इसके उपरांत मुख्य अतिथि माध्यमिक शाला नारायणपुरा में स्कूली बच्चों के साथ मध्याह्न भोजन करेंगे।

Related Articles

Back to top button